{"_id":"691616f9d3148c0d3605bcfc","slug":"bihar-news-tejashwi-alleges-conspiracy-to-slow-down-counting-claims-mahagathbandhan-seats-may-be-delayed-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: मतगणना से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले- काउंटिंग प्रक्रिया धीमी करने की हो रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: मतगणना से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले- काउंटिंग प्रक्रिया धीमी करने की हो रही साजिश
Thu, 13 Nov 2025 11:05 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:05 PM IST
सार
विधानसभा चुनावों में मतदान के बाद कल होने वाली वोटों की गिनती से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि काउंटिंग प्रक्रिया धीमी करने के लिए साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
मतगणना से पहले तेजस्वी ने लगाए ये आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कल होने वाली मतगणना से पूर्व गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें विश्वसनीय अधिकारियों से जानकारी मिली है कि मतगणना प्रक्रिया को धीमा करने और महागठबंधन की जीती हुई सीटों की घोषणा में देरी करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि दबाव बनाने के लिए एनडीए की सीटों की घोषणा पहले की जा सकती है, जबकि महागठबंधन की बढ़त वाली सीटों को रोककर रखा जाएगा।
विज्ञापन
तेजस्वी ने कहा कि हमें अधिकारियों से सूचना मिली है कि उन्हें फोन किए जा रहे हैं और मीटिंग के लिए बुलाया जा रहा है। कल इस तरह की साजिश की जाएगी कि पूरी काउंटिंग प्रक्रिया धीमी पड़ जाए। महागठबंधन की जीती हुई सीटों और बढ़त वाली सीटों की घोषणा रोकी जाए और पहले एनडीए की सीटें घोषित की जाएं, ऐसी रणनीति अपनाई जा सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar Election : मतगणना से पहले पोस्टरबाजी, नीतीश के लिए कहा- शेर अभी जिंदा है; तेजस्वी की बनाई सरकार
विज्ञापन
तेजस्वी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह पूरे मामले का तत्काल संज्ञान ले और सुनिश्चित करे कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के संपन्न हो।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कल सवेरे आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।