फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Snake charmer's body found in field, neighbour accused of murder

Bihar News: खेत में मिला सपेरे का शव, पड़ोसी पर हत्या का आरोप; धारदार हथियार से हमला कर शव छुपाने का आरोप

Wed, 18 Jun 2025 01:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 01:36 PM IST
सार

Bihar: हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें

विज्ञापन
Bihar News: Snake charmer's body found in field, neighbour accused of murder
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के सिमरी खंधा गांव में बुधवार सुबह एक सपेरे का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलभद्रासराय निवासी स्व. फकीरा नट के 45 वर्षीय पुत्र कुणाल नट के रूप में हुई है। कुणाल पेशे से सपेरा था और सांप पकड़ने का काम करता था। शव पर धारदार हथियार से वार के कई निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों ने गांव के ही राजू रविदास पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार शाम राजू रविदास, कुणाल को अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद राजू अकेले लौटा और कथित रूप से कहा कि "सुबह उसका शव मिलेगा। परिजनों का आरोप है कि कुणाल की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद शव को पहले राजू के घर में छिपाया गया और रात के अंधेरे में खेत में ले जाकर फेंक दिया गया, जो गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन


पढ़ें: बाइक सवार बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था विवाद?
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक कुणाल मंगलवार रात शराब के नशे में पड़ोसी के घर चला गया था, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार
हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी राजू रविदास फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed