फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Road blocked in protest against firing on three people including head husband

Bihar News: मुखिया पति समेत तीन लोगों पर फायरिंग के विरोध में सड़क जाम, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 27 May 2025 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 03:00 PM IST
सार

Bihar: गांव के लोगों का कहना है कि रानीतालाब थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस बड़ी वारदात के बावजूद प्रशासन की लापरवाही और निष्क्रियता चिंताजनक है। लोगों ने मांग की कि जिले के वरीय अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप करें और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। आइये मामला समझते हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Road blocked in protest against firing on three people including head husband
लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत रानीतालाब थाना क्षेत्र के कुशवाहा कनपा गांव में हुए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बाइक सवार अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में मुखिया पति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी को लेकर सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कनपा पुल के पास सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन में घायल मुखिया पति अंजनी सिंह के परिजन, स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और पंचायत के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जब तक वरीय अधिकारी घटनास्थल पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक जाम नहीं हटेगा।

विज्ञापन

घटना के संबंध में अंजनी सिंह के साले प्रणव कुमार सिंह ने बताया कि 21 मई की रात गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान उनके जीजा अंजनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में अंजनी सिंह के पैर और जांघ में कई गोलियां लगीं, जबकि मौके पर मौजूद दो दर्शक धर्मेंद्र कुमार और राजा कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। तीनों का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर गनौरी यादव और राजेश यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी रानीतालाब थाने में दर्ज कराई गई है। बावजूद इसके, एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है, जिससे पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।


पढ़ें: सिवान में लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग का मामला, दो गिरफ्तार; जानें घटनाक्रम

गांव के लोगों का कहना है कि रानीतालाब थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस बड़ी वारदात के बावजूद प्रशासन की लापरवाही और निष्क्रियता चिंताजनक है। लोगों ने मांग की कि जिले के वरीय अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप करें और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

करीब तीन घंटे तक चले सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बाद में पटना एसएसपी अवकाश कुमार से फोन पर हुई बातचीत और पालीगंज डीएसपी उमेश्वर चौधरी द्वारा मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही सभी दोषियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फिलहाल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और लगातार छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed