फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Two arrested in the case of firing during the arrest of robbery accused in Siwan

Bihar Crime: सिवान में लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग का मामला, दो गिरफ्तार; जानें घटनाक्रम

Tue, 27 May 2025 02:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 02:51 PM IST
सार

Bihar: पूछताछ में विनय ने खुलासा किया कि उसने घटना में प्रयुक्त हथियार मिखपुर रोड के पास झाड़ियों में छिपा रखा है। जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने ले जा रही थी, तभी उसने मौके पर तैनात गृह रक्षक को धक्का देकर भागने की कोशिश की और हथियार निकालकर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Bihar Crime: Two arrested in the case of firing during the arrest of robbery accused in Siwan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंदर थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। घटना 26 मई 2025 की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आंदर थाना कांड संख्या 134/25 के मुख्य आरोपी विनय सिंह पिता जितेंद्र सिंह अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन

पूछताछ में विनय ने खुलासा किया कि उसने घटना में प्रयुक्त हथियार मिखपुर रोड के पास झाड़ियों में छिपा रखा है। जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने ले जा रही थी, तभी उसने मौके पर तैनात गृह रक्षक को धक्का देकर भागने की कोशिश की और हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विनय के हाथ और पैर में गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: मंदिर परिसर के तालाब में उपलाता मिला युवक का शव, तीन दिन से था गायब; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विनय की निशानदेही पर पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में शहबाज खान पिता नसीम खान के घर पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल के पुर्जे, एक काले रंग का रेडमी मोबाइल, चाबी का गुच्छा और तीन डिब्बों वाला टिफिन बरामद किया। शहबाज को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों से थाने में गहन पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विनय सिंह का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर आर्म्स एक्ट, लूट और चोरी से जुड़े कुल 11 मामले दर्ज हैं। ये मामले आंदर, रघुनाथपुर, हुसैनगंज, जीरादेई और असांव थानों में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद सामग्री और हथियारों को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस की इस तत्परता और साहसिक कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed