फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Pregnant woman dies due to doctor's negligence in Patna, doctor and staff abscond from clinic

Bihar: पटना में डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक से डॉक्टर-स्टाफ फरार; परिजनों में आक्रोश

Mon, 06 Oct 2025 10:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 Oct 2025 10:33 AM IST
सार

Bihar News: मृतका के पति संतोष कुमार ने बताया कि हमने पत्नी को महावीर सेवा सदन में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया और हमने बच्चे को देखा भी। लेकिन डॉक्टर ने पत्नी से मिलने नहीं दिया और कहा कि तबीयत खराब है। 

विज्ञापन
Bihar News: Pregnant woman dies due to doctor's negligence in Patna, doctor and staff abscond from clinic
रोते बिलखते परिजन और मृतका की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के मीरा झा रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में रविवार देर रात डॉक्टर की लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला ने कुछ ही देर पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। मृतका की पहचान पैनाठी गांव निवासी संतोष कुमार की 25 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, क्लिनिक के डॉक्टर और सभी कर्मी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी की शादी दो साल पहले संतोष कुमार से हुई थी। यह उसका पहला बच्चा था। रविवार शाम उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारवालों ने सबसे पहले उसे बिहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। लेकिन परिवारजन पटना न जाकर मीरा झा रोड स्थित महावीर सेवा सदन क्लिनिक में उसे ले आए। वहां डॉक्टर राजीव कुमार ने बड़े ऑपरेशन (सी-सेक्शन) के ज़रिए बच्चे का जन्म कराया। ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

विज्ञापन


पढे़ं: सिमरियाधाम में 7 अक्तूबर से शुरू होगा कल्पवास मेला, जुटने लगे कल्पवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति संतोष कुमार ने बताया कि हमने पत्नी को महावीर सेवा सदन में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया और हमने बच्चे को देखा भी। लेकिन डॉक्टर ने पत्नी से मिलने नहीं दिया और कहा कि तबीयत खराब है, और पैसे लगेंगे। मैं पैसा लाने घर गया। इसी बीच डॉक्टर ने अचानक उसे पटना रेफर कर दिया। जब तक हम पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। क्लिनिक की लापरवाही से मेरी पत्नी की जान गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed