Bihar News: सिमरियाधाम में 7 अक्तूबर से शुरू होगा कल्पवास मेला, जुटने लगे कल्पवासी
Bihar News: जिला प्रशासन की ओर से कल्पवासियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने सिमरिया धाम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पावन तीर्थस्थली सिमरिया धाम में 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले राजकीय कल्पवास मेला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेला शुरू होने से पहले ही सिमरिया धाम श्रद्धालुओं और कल्पवासियों से गुलजार होने लगा है। दूर-दूर से संत-महात्माओं और कल्पवासियों की टोलियां यहां पहुंचने लगी हैं। मेला क्षेत्र में पारंपरिक पर्न कुटीरों का निर्माण भी शुरू हो गया है।
जिला प्रशासन की ओर से कल्पवासियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने सिमरिया धाम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।
पढे़ं: बारिश के बीच छत गिरने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत, चार बच्चे घायल; घर में मचा कोहराम
इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने निर्देश दिया कि मेला से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।