फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Petrol-Diesel Prices Hiked Again Tejashwi Yadav Targets Modi Government Over Inflation

Bihar News: बिहार में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, तेजस्वी यादव बोले- जनता की जेब काट रही मोदी सरकार

Sat, 23 May 2026 02:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 May 2026 02:46 PM IST
सार

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। राजधानी पटना में पेट्रोल 111.11 रुपये और डीजल 97.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जनविरोधी फैसला बताया है।

विज्ञापन
Bihar News Petrol-Diesel Prices Hiked Again Tejashwi Yadav Targets Modi Government Over Inflation
पेट्रो उत्पादों के दाम बढ़ने पर तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार समेत देशभर में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें शुक्रवार रात से लागू हो गई हैं। नई कीमतों के मुताबिक पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 110.16 रुपये से बढ़कर 111.11 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 96.19 रुपये से बढ़कर 97.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। अब इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल के दाम दोगुने हो गए हैं
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मोदी सरकार ने आज फिर पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ा दिए। जनविरोधी पूंजीपरस्त एनडीए सरकार ने विगत 10 दिनों में तेल की कीमतों में लगभग पांच रुपये की वृद्धि की है यानि 50 पैसे प्रतिदिन। अभी और बढ़ना शेष है। तेजस्वी यादव ने लिखा कि जब क्रूड ऑयल सस्ता था तब भी ये आपकी जेब काट निजी कंपनियों को मुनाफ़ा दिला रहे थे और अब भी। जो भाव कच्चे तेल का 2014 में था अब उससे भी बहुत कम है लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम दोगुने हो गए हैं। आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां जायेंगी, प्रवासी श्रमिक वापस लौटेंगे, लघु उद्योग-धंधे कम होंगे, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन

Bihar AI Summit: 'बिहार सरकार जल्द ही लाने जा रही है एआई पॉलिसी', सीएम सम्राट चौधरी ने समिट में और क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने बताया सरकार का फोकस कहां रहेगा?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नफ़रत का कारोबार, भाषणबाजी, रील्स और एंटरटेनमेंट के लिए जिसे चुना था, वो फुल इंटरटेनमेंट मिलता रहेगा। नौकरी, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि, गांव-किसान, शिक्षा-स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था इत्यादि पर गहन विचार विमर्श और ध्यान केंद्रित करने की बजाय इनका फोकस संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, हेडलाइन मैनेजमेंट, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर और स्थलों के नाम बदलने पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed