फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News NTPC project on high alert security command in hands of CISF

Bihar News: एनटीपीसी परियोजना हाई अलर्ट पर, सुरक्षा की कमान सीआईएसएफ के जिम्मे

Fri, 09 May 2025 07:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 May 2025 07:19 PM IST
सार

NTPC Project on High Alert: एनटीपीसी परियोजना हाई अलर्ट पर है और इसकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा की कमान सीआईएसएफ के जिम्मे सौंपी गई है।

विज्ञापन
Bihar News NTPC project on high alert security command in hands of CISF
एनटीपीसी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर अभियान के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के ठिकानों पर हमले के बाद उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित एनटीपीसी परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने अपने विभिन्न विभागों और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। कहलगांव एनटीपीसी परियोजना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में एनटीपीसी के केंद्रीय कार्यालय ने कुछ निर्देश जारी किए हैं, जिनका कहलगांव एनटीपीसी पूरी तरह से पालन कर रही है। एनटीपीसी परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था की सीआईएसएफ संभालती है। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी रवि नारायण साहू ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि साइट पर आईटी सिस्टम की साइबर सुरक्षा को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि साइबर हमलों से बचा जा सके। चिमनी, बायलर और टरबाइन की बाहरी लाइटों को बंद करने के संबंध में स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से टैंकलोरी में तेल भर करते थे चोरी, सूचना पाकर पहुंची पुलिस तो हो गए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा से संबंधित क्षेत्रों में डमी लाइट ऑफ प्लान को अमल में लाया गया है। यदि चिमनी की लाइटें बंद की जाती हैं, तो नजदीकी हवाई अड्डों को सूचित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के द्वारा एनटीपीसी के सभी एंट्री गेटों की सघन चेकिंग की जा रही हैं। सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत सभी कर्मचारियों को शुक्रवार को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, सतकर्ता बढ़ी
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गुरुवार शाम से भारत पाक के बीच अघोषित युद्ध के बाद उत्पन्न हालात को देखते हुए भागलपुर में भी सतर्कता और सुरक्षा पर बढ़ा दी गई है। यहां भी मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण के मॉक ड्रिल वाली लिस्ट में भागलपुर नहीं था पर अब जल्दी ही यहां भी मॉक ड्रिल किया जाएगा।

मुख्यालय से पुलिस प्रशासन की छुट्टी रद्द
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। भागलपुर व आसपास के इलाके सहित सभी अनुमंडल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस गशती को तेज कर दिया गया है। सतर्कता बढ़ा दी गयी है। कहलगांव के एसडीपीओ कल्याण आनंद एवं एसडीपीओ टू अर्जुन गुप्ता ने बताया कि कहलगाव व पीरपैंती इलाके में पुलिस बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


यह भी पढ़ें: मस्जिद में गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत की सेना जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो 

भागलपुर में मॉक ड्रिल शीघ्र

भागलपुर पुलिस अन्य जिलों में हुए मॉक ड्रिल का अवलोकन कर रही है। यहां बेहतर तरीके से मॉक ड्रिल हो, इसकी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा मुख्यालय भी सुरक्षा को लेकर लगातार भागलपुर सहित सभी जिलों से संपर्क में है। एसएसपी सिटी शुभम मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा और सतर्कता को लेकर मुख्यालय की निर्देशों का पालन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए लगातार एलर्ट है। पुलिस द्वारा बीते देर रात भागलपुर में भी होटलों, लॉजों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

गुरुवार शाम को पाकिस्तान की सीमाई इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले पर भारत की जवाबी कार्रवाई की खबर लगातार आ रही थी। वहीं, जिनके परिजन पंजाब, जम्मू, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों में हैं, वे उनका हालचाल भी ले रहे थे। पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में रहने वालों लोग अपने परिजनों से वहां के माहौल की जानकारी लाइव ले रहे थे। शाम के बाद ब्लैक आउट की स्थिति, मिसाइल और फाइटर प्लेन के गर्जन सहित हर गतिविधि की जानकारी टीवी से ही नहीं मोबाइल से भी मिल रही थी। भागलपुर में कुछ लोग अपने परिजनों को फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed