फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Khagaria they used to steal oil from Indian Oil pipeline tankers police arrived getting information fled

Bihar News: इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से टैंकलोरी में तेल भर करते थे चोरी, सूचना पाकर पहुंची पुलिस तो हो गए फरार

Fri, 09 May 2025 06:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 May 2025 06:36 PM IST
सार

Oil Theft From Indian Oil Pipeline: इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से टैंकलोरी में तेल भरकर चोरी करते थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस तो सभी फरार हो गए। खगड़िया पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को धर दबोचा है।

विज्ञापन
Bihar Khagaria they used to steal oil from Indian Oil pipeline tankers police arrived getting information fled
बरामद सामान के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दो मई की सुबह खगड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडियन ऑयल के पाइप लाइन में छेड़छाड़ हो रही है। पुलिस ने जब छापेमारी की तो महेशखूंट थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल के पाइप लाइन के पास एक टैंकलोरी एवं तेल निकालने का औजार बरामद किया गया। उसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए तीन अंतरराज्यीय तेल चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


खगड़िया पुलिस ने इंडियन ऑयल कंपनी के पाइप लाइन से कच्चे तेल की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। इनमें दो की गिरफ्तारी झारखंड से एवं एक की गिरफ्तारी यूपी से हुई है। ये सभी गिरोह के सदस्य हैं। जो इंडियन ऑयल कंपनी के पाइप लाइन में पाइप लगाकर तेल की चोरी करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले स्थित बरदह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सहौली निवासी शरदा राय के पुत्र नामेश्वर राय, झारखंड के बोकारो जिला स्थित सेक्टर चार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट निवासी योगेन्द्र कुशवाहा के पुत्र राजकिशोर कुशवाहा एवं नन्दजी भगत के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ के बाद चाकूबाजी, तीन गंभीर घायलों का DMCH में इलाज जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी बीते दो मई के अहले सुबह महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी गांव स्थित नन्दनिया बहियार के पास इंडियन ऑयल पाइप लाइन से टैंकलोरी में तेल की चोरी कर रहे थे। इसकी सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची तो सभी फरार हो गए। मौके से पुलिस ने एक टैंकलोरी एवं तेल निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाले औजार को बरामद किया था।


तेल चोर गिरोह के हैं सदस्य सभी
इस संबंध में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बीते एक और दो मई की रात को बरौनी रिफायनरी से सूचना मिली थी कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के उक्त जगह पर तेल बहाव कम हो रहा है, जिसके बाद जब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की तो वहां पर एक टैंकलोरी जिसमें आधा कच्चा तेल भरा जा चुका था एवं तेल निकालने के औजार मिला। हालांकि, अंधेरा का फायदा उठाकर उक्त गिरफ्तार तीनों आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। एसपी ने बताया कि ये सभी अंतर्राजीय तेल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं, जिसमें एक राहुल के ऊपर पश्चिम बंगाल में भी केस दर्ज है। जबकि दूसरा राजकिशोर कुशवाहा पर भी हरियाणा एवं बड़ोदरा में तेल पाइप लाइन को काटकर चोरी के आरोप में केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखिये अपना परिणाम

स्थानीय लाइनर की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी थाना क्षेत्र के बरैठा निवासी मनोज यादव की गिरफ्तारी की थी। जिससे पूछताछ पता चला कि इस मामले में कई अन्य लोग शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जो टैंकलोरी जप्त की गई थी। उसमें टोल टैक्स के लिए लगाया गया फास्टटैक की जांच जब की गई तो पता चला कि यह ट्रक पंजाब, राजस्थान, झारखंड होते हुए खगड़िया लाई गई थी। एसपी ने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed