फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Nitish cabinet approves recruitment of 67 thousand 735 posts in police department

Bihar News: पुलिस विभाग में 67 हजार 735 पदों पर भर्ती को नीतीश कैबिनेट की हरी झंडी, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

Tue, 20 Dec 2022 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

बिहार मुख्य सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 13 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। डायल 112 के लिए 7 हजार 808 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News Nitish cabinet approves recruitment of 67 thousand 735 posts in police department
पुलिस भर्ती को नीतीश कैबिनेट की हरी झंडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में नीतीश सरकार ने 13 एजेंडों पर मुहर लगा दी है। पुलिस विभाग में 67 हजार 735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्वीकृति मिल गई है। बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर सीधी नियुक्ति के 48 हजार 447 पद और द्वितीय चरण के 19 हजार 288 पद समेत कुल 67 हजार 735 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रभाव से सामान्य भविष्य निधि अंशदान पर एक वित्तीय वर्ष में पांच लाख की ऊपरी सीमा निर्धारित करने के लिए नियमावली में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन


नीतीश कैबिनेट के ये रहे फैसले...

  • डायल 112 के प्रथम चरण के लिए पुलिस संवर्ग और गैर पुलिस संवर्ग के कुल 7 हजार 808 पदों के सृजन की स्वीकृति
  • निबंधन कार्यालय परसा, सोनपुर, पूर्णिया, बनमनखी, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, रोसड़ा, बिहटा और दानापुर के क्षेत्राधिकार का पुर्ननिर्धारण के प्रस्ताव पर सहमति
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बिहार के 2 हजार 803 प्राइमरी स्कूलों में बेंच डेस्क क्रय के लिए 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति
  • तारामंडल में ऑप्टिकल टेलीस्कोप अधिष्ठापन के लिए 36 करोड़ 1320000 रुपये के अधीन नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम के माध्यम से दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से खगोल एवं अंतरिक्ष विज्ञान निर्माण की स्वीकृति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed