फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Nine Asian countries play Asia Rugby Under-20 Sevens Championship-2025 Rajgir nalanda patna bihar

Bihar : राजगीर के रग्बी मैदान में भिड़ेंगी एशिया के नौ देशों की टीम, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Thu, 07 Aug 2025 09:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Aug 2025 09:39 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एशिया महादेश की सबसे की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता “एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एशिया के नौ देशों के 192 पुरुष व महिला खिलाड़ियों समेत 32 प्रशिक्षक व 50 तकनीकी अधिकारी शिरकत करेंगे।  

विज्ञापन
Bihar News : Nine Asian countries play Asia Rugby Under-20 Sevens Championship-2025 Rajgir nalanda patna bihar
एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप-2025 से पहले प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार खेल जगत में एक बार फिर नया इतिहास रचने जा रहा है। ऐतिहासिक नगरी राजगीर में कल (शुक्रवार) से एशिया महादेश की सबसे की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता “एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप-2025” में एशिया की सर्वश्रेष्ठ आठ पुरुष और आठ महिला टीमें एशियाई खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। बिहार की मेजबानी में यह तीसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के नोटिस पर कसा तंज, कहा- गलती किसी और की, फिर भी जवाब मुझसे मांगा जा रहा
विज्ञापन


राज्य के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता करेंगे उद्घाटन 
एशिया रग्बी अंडर-20 चैम्पियनशिप में कुल नौ देशों के कुल 192 पुरुष व महिला खिलाड़ियों के अलावा 32 प्रशिक्षक व सपोर्ट स्टाफ के साथ 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय यह चैम्पियनशिप 9 से 10 अगस्त तक चलेगी और इस चैम्पियनशिप में कुल 40 मुकाबले खेले जाएंगे। खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में बताया कि “रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता करेंगे, जबकि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे। इस संवाददाता सम्मलेन में रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस के  साथ भारतीय पुरुष टीम के कप्तान सुमित कुमार रॉय व महिला टीम की कप्तान भूमिका शुक्ल मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Amrit Bharat Train : सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल आ गया; कल अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी


नौ देशों की टीम करेगी शिरकत 
अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने बताया कि पुरुष वर्ग में एशिया की जो नौ देशों की टीमें इस चैम्पियनशिप में भाग ले रही हैं, उनमें चीन, हांगकांग, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, मलयेशियाऔर मेजबान भारत शामिल है। इसी तरह महिला वर्ग में चीन, हांगकांग, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और मेजबान भारत शामिल है। अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने कहा कि राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर इन दिनों दुनिया की निगाह में है। आगामी 29 अगस्त से बिहार की मेजबानी में राजगीर खेल परिसर में हीरो कप एशियाई हाकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एशिया की आठ सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने वाले देशों की टीमें शिरकत करेंगी। 
यह खबर भी पढ़ें-Teacher Transfer : अब चिंता छोड़िए, विकल्प आपके हाथ; अंतर जिला ट्रांसफर पर सरकार का बड़ा ऐलान

सभी देशों की टीमों का जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर किया गया स्वागत 
 एशिया रग्बी अंडर-20 चैम्पियनशिप बिहार के लिए इसलिए भी ख़ास है कि भारत की महिला रग्बी अंडर-20 टीम में बिहार की चार महिला खिलाड़ियों आरती कुमारी, अंशु कुमारी, अल्पना कुमारी और गुड़िया कुमारी को स्थान मिला है। इसी तरह भारतीय पुरुष अंडर-20 टीम में बिहार के दो खिलाड़ी गोल्डन कुमार और सागर प्रकाश एशिया की सात अन्य देशों की टीमों से लोहा लेंगे। अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने बताया कि गुरुवार से ही विदेशी टीमों के राजगीर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। चीन की पुरुष और महिला टीम राजगीर पहुंच चुकी हैं। सभी देशों की टीमों का पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बिहार की आतिथ्य परम्परा के अनुसार स्वागत किया जा रहा है। सभी टीमों के रहने की व्यवस्था राजगीर में ही उच्च स्तरीय सुरक्षा के साथ की गई है।

विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों से मिली है भारतीय टीमों को प्रशिक्षण : रोहित बोस   
इस संवाददाता सम्मलेन में मौजूद रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने बताया कि दोनों वर्गों में भारतीय टीम की तैयारी बहुत अच्छी है। पुरुष और महिला टीमों की तैयारियों के लिए कोलकाता में एक महीने के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि रग्बी इंडिया ने भारतीय पुरुष व महिला टीम के लिए विश्वस्तरीय कोच की व्यवस्था की है। पुरुष टीम के लिए स्पेन के फ्रांसिसको हरनांडेज और महिला टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के कियानो फोरी को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed