फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Miscreants Attack Hotel Staff Under Pretext of Dining, Three Injured; FIR Lodged

Bihar News: होटल में खाना खाने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने स्टाफ से की मारपीट, तीन कर्मी घायल, मामला दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 09:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 09:04 AM IST
सार

होटल में खाना खाने पहुंचे लोगों की स्टाफ के साथ हुई कहासुनी के बाद हुई मारपीट में होटल स्टाफ के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: Miscreants Attack Hotel Staff Under Pretext of Dining, Three Injured; FIR Lodged
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत मसौढ़ा तेलपा गांव के पास स्थित एक लाइन होटल पर सोमवार की शाम बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना के दौरान होटल में खाना खाने आए कुछ लोगों और स्टाफ के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई और गाली-गलौज शुरू हो गई। हमले में होटल स्टाफ के तीन कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


मारपीट में घायल हुए कर्मचारियों की पहचान गुड्डू कुमार, अरुण कुमार और राकेश कुमार के रूप में की गई है। सभी का इलाज बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से एक कार और एक बाइक जब्त की है, जो हमलावरों की बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News : सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर; ट्रक से हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर होटल के मालिक बिकु कुमार ने बताया कि वर्षों से वे यह होटल चला रहे हैं। सोमवार को कुछ लोग खाना खाने आए और बिना किसी कारण होटल के मैनेजर व स्टाफ के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने विक्रम थाना में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। घटनास्थल से एक बाइक और कार को जब्त किया गया है। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed