फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Sister died in road accident news truck accident maner patna bihar police

Bihar News : सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर; ट्रक से हुआ हादसा

Mon, 09 Jun 2025 11:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 09 Jun 2025 11:13 PM IST
सार

Bihar : अचानक तेज आवाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंच लिया। लोग दौड़कर उधर गये तो वहां का नजारा देखकर सभी लोगों के होश उड़ गये। एक महिला और पुरुष खून से लथपथ थे। 

विज्ञापन
Bihar News : Sister died in road accident news truck accident maner patna bihar police
मनेर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया, जिसमें बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के सेलौहरी गांव की है। मृतका की पहचान मृतका की पहचान 55 वर्षीय सविता देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : मुखिया पर हुआ जानलेवा हमला, भागकर पहुंचे थाना; कहा- इस वजह से करना चाहते हैं मेरी हत्या
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सविता देवी अपने भाई उमाशंकर सिंह के साथ पुनपुन कुतुबपुर से अपने ससुराल विक्रम जा रही थीं। तभी ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही सविता देवी गिर पड़ी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में सविता देवी के भाई उमाशंकर सिंह गंभीर रूप  से घायल हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल उमाशंकर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : पटना का पहला डबल डेकर बनकर हुआ तैयार, इस तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को करेंगे समर्पित

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि सविता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नौबतपुर थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पर ब्रेकर नहीं होने की वजह से दुर्घटनाओं में कमी नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed