{"_id":"681afd94774cbc19df0d70b2","slug":"bihar-news-liquor-mafia-jaikant-arrested-along-with-two-bouncers-and-two-drivers-in-patna-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कुख्यात शराब माफिया जयकांत को दो बाउंसरों-दो चालकों के साथ गिरफ्तार, दो राइफल-32 गोलियां भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कुख्यात शराब माफिया जयकांत को दो बाउंसरों-दो चालकों के साथ गिरफ्तार, दो राइफल-32 गोलियां भी बरामद
Wed, 07 May 2025 11:58 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 May 2025 11:58 AM IST
सार
जयकांत मंगलवार की देर रात किसी शादी में शामिल होने जा रहा था। एसटीएफ कई दिनों से उसके पीछे लगी थी। जैसे ही वह गाड़ी में निकला, पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। बाद में उसे दो बाउंसरों और दो चालकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर मंगलवार की शाम रणक्षेत्र में तब्दील हो गई, जब एक साथ चार गाड़ियों में सवार होकर पुलिस का लवाजमा फिल्मी अंदाज में अपराधियों को पकड़ने के लिए कूदा। मामला पटना विशेष बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का था। इस दौरान टीम ने जेपी गंगा पथ पर गाड़ी से पीछा कर शराब माफिया जयकांत को गिरफ्तार किया। उसके दो बाउंसरों और दो चालकों को भी हिरासत में लिया गया। दोनों बाउंसर पूर्व सैनिक हैं। पूर्व सैनिकों से दो राइफलें, 32 गोलियां और चार गाड़ियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: युद्ध की मॉक ड्रिल यहां नहीं, मगर भारी तादाद में पुलिस की तैनाती; गोपालगंज में एक हत्या से तनाव इतना बढ़ा
विज्ञापन
देर रात लगभग 1 बजे इसकी जानकारी डीएसपी सिटी-2 गौरव कुमार ने मीडिया को दी। जयकांत पटना सिटी के चौक इलाके का रहने वाला है। उस पर शराब तस्करी के तीन दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। हत्या का भी एक मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है। इसी साल 23 फरवरी को जयकांत की हत्या करने के इरादे से उसके विरोधी पटना सिटी के अनिल राय ने उस पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: न कोर्ट का फैसला काम आ रहा था न पुलिस कर रही थी मदद, क्या करता मार डाला; आरोपी ने क्यों कही यह बात?
2022 में वह बेउर जेल में बंद था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जेल प्रशासन ने दिसंबर 2022 में उसे भागलपुर जेल भेज दिया था। दीघा थानेदार ने बताया कि जयकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके दो बाउंसरों को भी उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जयकांत मंगलवार की देर रात किसी शादी में शामिल होने जा रहा था। एसटीएफ कई दिनों से उसके पीछे लगी थी। जैसे ही वह गाड़ी में निकला, पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे गोली मारने की चेतावनी दी, तो जयकांत रुक गया। इसके बाद पुलिस ने उसे बाउंसरों और दो चालकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।