फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : property dealer murder case Land dispute hajipur bihar police investigation vaishali news

Bihar : न कोर्ट का फैसला काम आ रहा था न पुलिस कर रही थी मदद, क्या करता मार डाला; आरोपी ने क्यों कही यह बात?

Tue, 06 May 2025 10:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 06 May 2025 10:17 PM IST
सार

Bihar : कई वर्षों तक कोर्ट का चक्कर लगाने के बाद कोर्ट ने पहले के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन इसके बाद भी जमीन पर कब्ज़ा नहीं हो पा रहा था। न कोर्ट का फैसला काम आ रहा था और न पुलिस मदद कर रही थी, क्या करता मार डाला। आरोपी ने बताई पूरी कहानी।

विज्ञापन
Bihar News : property dealer murder case Land dispute hajipur bihar police investigation vaishali news
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली जिला के हाजीपुर में ह्त्या की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। लेकिन ह्त्या की तस्वीरो से भी ज्यादा हैरान करने वाली है हत्या की वजह। पुलिस ने 

विज्ञापन

हत्यारो की तस्वीर महज 48 घंटे में पुलिस ने ह्त्या का खुलासा किया तो खुलासा हुआ की भूमाफियाओ से परेशान वकील के बेटो ने ही खौफनाक साजिश रची थी और जमीन कारोबारी सब्बीर को बीच बाजार गोली मार ह्त्या कर दिया था। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी ने बताया की उनकी जमीन पर भूमाफियाओ ने कब्जा कर लिया था न कोर्ट की डिग्री काम आ रही थी, न पुलिस से मदद मिल रही थी - सो बदला लेने के लिए मार डाला।  
विज्ञापन


हैरान करने वाली तस्वीर और खबर सामने आई है। हाजीपुर से बीते शनिवार की शाम जमीन कारोबारी शब्बीर को बीच बाजार गोली मार दी गई थी। शब्बीर को उसके घर के पास ही उस वक्त किसी ने गोली मारी जब वो मोहल्ले की मस्जिद से नमाज पढ़ कर बाहर निकल घर जा रहा था। ह्त्या की इस वारदात में CCTV तस्वीर सामने आई थी जिसमे आरोपी गोली मारने के बाद बदहवास गलियों में भागता दिख रहा था। हत्या के बाद शहर में बवाल शुरू हुआ, तो पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती जांच और CCTV तस्वीरो ने इस खौफनाक हत्या की गुत्थी को कुछ ही घंटों में साफ़ कर दिया और खुलासा हुआ कि मृतक शब्बीर ने जिस जमीन को 4 साल पहले खरीद उस पर कब्जा जमाया था, उसके दावेदार वकील के दो बेटो ने हत्या की पूरी स्क्रिप्ट लिखी थी। खुलासा हुआ कि बीते 4 सालो से पेशे से वकील मो आलमगीर अंसारी एक जमीन के टुकड़े पर अपनी दावेदारी के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। मामला कोर्ट में गया तो कोर्ट ने फैसला आलमगीर के पक्ष में दे दिया लेकिन इसी बीच विरोधी मो उस्मान ने उस विवादित जमीन को स्थानीय जमीन कारोबारी मो शब्बीर को बेच दिया। शब्बीर पेशेवर जमीन कारोबारी था या कहे भूमाफिया था, जिसने वकील मो आलमगीर अंसारी और उनके बेटो के विरोध और लड़ाई के बावजूद ना केवल जमीन पर कब्जा कर लिया बल्कि उस पर घर भी बनवा दिया।  बकौल पुलिस और पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी ने भी बताया कि लम्बी लड़ाई के बावजूद जमीन पर कब्जा हो जाने के बाद वकील के दो बेटो ने जमीन कारोबारी मो शब्बीर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और बीते शनिवार को बीच बाजार मो शब्बीर की गोली मार हत्या कर दी। 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी अब्दुल्ला अंसारी ने बताया कि पिछले 5 सालो से क़ानूनी लड़ाई के बावजूद शब्बीर ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। न कोर्ट का फैसला काम आ रहा था और ना ही पुलिस की मदद मिल रही थी। वकील होने के बावजूद दबंग जमीन कारोबारी के सामने लाचार था। सो परेशान होकर उसकी हत्या कर दी।  फिलहाल आरोपी अब्दुल्ला अंसारी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि आरोपी का दूसरा भाई और वकील आलमगीर का दूसरा बेटा डबलू फरार है। 


घटना के संबंध में वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि 3 तारीख को शब्बीर आलम की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वैशाली पुलिस द्धारा 48 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है। घटना का मूल कारण यह है कि मृतक शब्बीर आलम का इनके पडोसी से जमीन का पुराना विवाद था। इसी के कारण इनकी हत्या की गई थी। इनलोगो के बीच बहुत पहले से विवाद चल रहा था। एसपी ने बताया कि जिसने हत्या की है उन्हीं के पक्ष में कोर्ट से फैसला सुनाया था। मृतक ने उस जमीन को खरीद लिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। उसी क्रम में योजना बना के उसकी हत्या की गई। दोनों भाइयो ने योजना बनाई थी। छोटे भाई डब्लू ने गोली मारी थी। 

घटना के संबंध में आरोपी अब्दुल्ला अंसारी ने बताया कि उस्मान कुरैशी के साथ बहुत दिन से जमीन का विवाद चल रहा था, जिसमें वह हार चुका था। कोर्ट का फैसला मेरे पिता के पक्ष में आया था। उधर हारे हुए पार्टी से जमीन खरीद कर कब्जा करके घर बना लिया और बोला की मैं पुलिस को भी खरीद लूंगा, जज को भी खरीद लूंगा, मेरे पिताजी वकील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed