फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Lalu Prasad Yadav RJD Party afraid of Prashant Kishor Jan Suraj party membeship PK

RJD Party : प्रशांत किशोर से परेशान हो गई लालू यादव की पार्टी; राजद ने अपनों को लिखा संदेशा

Sun, 07 Jul 2024 07:53 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 07 Jul 2024 07:53 AM IST
सार

Bihar : राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए चेतावनी भरा एक पत्र जारी किया है। उन्होंने पीके की पार्टी जन सुराज को भाजपा की बी टीम कहते हुए उनपर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Bihar News : Lalu Prasad Yadav RJD Party afraid of Prashant Kishor Jan Suraj party membeship PK
जगतानंद सिंह ने जारी किया पत्र। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए चेतावनी भी दी है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने जन सुराज पार्टी पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने जन सुराज पार्टी को भारतीय जनता पार्टी का बी-टीम कहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल  के नेता और कार्यकर्त्ता  विरोधी काम ना करें अन्यथा पार्टी उनके खिलाफ समुचित कार्रवाई करेगी'।

विज्ञापन


जानिए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने क्या लिखा पत्र में 
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पत्र में लिखा है कि, 'आये दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता या नेता जन सुराज पार्टी में सहयोगी या उनके सदस्य बन रहे हैं। यह चिंता का विषय है। विदित हो की जनसुराज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है। इसके संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ प्रशांत किशोर पांडे हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं देश के धर्मावलंबी लोगों के द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित हैं अर्थात भारतीय जनता पार्टी का बी टीम है। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में आपलोग न आवें। उनकी मंशा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है। जिन साथियों को आदरणीय लालू प्रसाद का सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, डॉक्टर पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से वास्ता है, वह दल विरोधी काम ना करें अन्यथा दल उन पर समुचित कार्रवाई करेगी'। फिलहाल  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा जारी किये गये इस पत्र का राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और उनके दल के कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed