फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Kajal will represent Bihar in Miss Universe India 2024, official state audition in Patna

Miss Universe India 2024: मिस यूनिवर्स इंडिया में काजल करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व, ऑफिशियल ऑडिशन पटना में

Mon, 22 Jul 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Jul 2024 08:24 PM IST
सार

Miss Universe India 2024 News: मिस यूनिवर्स बिहार की स्टेट डायरेक्टर नितु कुमारी ने बताया कि इस साल बिहार राज्य ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में सीधे प्रवेश मिलेगा। यह ऑडिशन युवा महिलाओं को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Bihar News: Kajal will represent Bihar in Miss Universe India 2024, official state audition in Patna
काजल चौधरी करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिस यूनिवर्स इंडिया में पटना की काजल चौधरी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। विश्व के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स के लिए मिस यूनिवर्स इंडिया द्वारा बिहार में पहली बार ऑफिशियल ऑडिशन का आयोजन किया गया। रविवार को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के लिए राजधानी पटना के NIFT में ऑडिशन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


मिस यूनिवर्स बिहार की स्टेट डायरेक्टर नितु कुमारी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में ही सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) मिस यूनिवर्स खिताब हासिल कर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन



 
नितु कुमारी ने आगे बताया कि इस साल बिहार राज्य ऑडिशन के विजेता को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में सीधे प्रवेश मिलेगा। यह ऑडिशन युवा महिलाओं को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान करेगा। गौरतलब है कि पटना निवासी काजल चौधरी ने मिस यूनिवर्स बिहार का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, मुजफ्फरपुर की अंजली फर्स्ट रनर अप रहीं और सेकेंड रनर अप बेगूसराय निवासी दिव्यांशी सची रहीं। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए बिहार आधिकारिक राज्य के तौर पर ऑडिशन की मेजबानी कर रहा है। प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुनर चमकाने का अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऑडिशन के दौरान जज के तौर पर नितु कुमारी (स्टेट डायरेक्टर, मिस यूनिवर्स बिहार), अर्शिना सुम्बुल (मिस ग्रैंड इंडिया 2023), सोफिया सिंह (मिस एशिया पैसिफिक 2024 और मिस टूरिज्म इंडिया 2023) शामिल थीं। वहीं, कार्यक्रम की मेजबानी मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2023 तृष्णा रे ने की। इस मौके पर तनिष्का शर्मा (मिस टीन अर्थ इंडिया 2024) भी मौजूद रहीं, जो कि बिहार से हैं और प्रदेश की नामचीन मॉडलों में शुमार की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed