फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: High speed wreaks havoc in Nalanda, two teenagers die in collision between bicycle and bike

Bihar News: नालंदा में तेज रफ्तार का कहर, साइकिल और बाइक की टक्कर में दो किशोरों की मौत; एक गंभीर

Thu, 12 Jun 2025 06:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Jun 2025 06:38 PM IST
सार

Bihar: हादसे में रवीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवीश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: High speed wreaks havoc in Nalanda, two teenagers die in collision between bicycle and bike
हादसे के बाद दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरनौसा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो किशोरों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है।

विज्ञापन

मृत साइकिल सवार की पहचान फौजदारी बिगहा गांव निवासी मनोज यादव के 15 वर्षीय पुत्र रवीश कुमार के रूप में की गई है। वह करायापशुराय से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रहा था। दूसरी ओर, मृत बाइक सवार किशोर की पहचान कोरारी गांव निवासी छोटे पासवान के 16 वर्षीय पुत्र विनंत कुमार के रूप में हुई है। घायल किशोर का नाम सन्नी कुमार है, जो कोरारी गांव निवासी कमलेश पासवान का पुत्र है।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विनंत कुमार तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। जैसे ही वह कोरारी गांव के हरेंद्र पासवान के घर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे रवीश कुमार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर हरेंद्र पासवान के घर के शटर को तोड़ते हुए सीधे कमरे के अंदर घुस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मेडिकल जांच के नाम पर नवनियुक्त जवानों से अवैध वसूली, सार्जेंट सुमित कुमार गिरफ्तार; SP ने की कार्रवाई

हादसे में रवीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवीश को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान विनंत कुमार ने भी दम तोड़ दिया। सन्नी कुमार का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई
नगरनौसा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed