फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Illegal recovery from newly appointed soldiers in the name of medical examination

Bihar: मेडिकल जांच के नाम पर नवनियुक्त जवानों से अवैध वसूली, सार्जेंट सुमित कुमार गिरफ्तार; SP ने की कार्रवाई

Thu, 12 Jun 2025 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Jun 2025 06:25 PM IST
सार

Bihar: एसपी मसूद ने बताया कि सार्जेंट सुमित अकेले ही इस अवैध वसूली में शामिल था। जांच में किसी अन्य पुलिसकर्मी की संलिप्तता नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि सुमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar: Illegal recovery from newly appointed soldiers in the name of medical examination
मुंगेर एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर पुलिस लाइन में नवनियुक्त जवानों से मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्जेंट सुमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर की गई।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हाल ही में जिले में 334 नवनियुक्त महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों ने योगदान दिया है। इनके दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पुलिस लाइन में पदस्थापित सार्जेंट सुमित कुमार, कुछ नवनियुक्त जवानों को फोन कर यह कह रहा है कि उनकी मेडिकल जांच में रिपोर्ट असफल आई है, लेकिन यदि वे 2500 रुपये प्रति व्यक्ति दें तो उन्हें पास करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया, जिसमें लाइन डीएसपी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई और जवानों से अवैध वसूली के लिए इकट्ठा किए गए 36 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा, बैंक ट्रांजेक्शन से भी वसूली की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: भोरे में ऐपवा का प्रतिवाद मार्च, महिला आयोग की अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग; जानें

एसपी मसूद ने बताया कि सार्जेंट सुमित अकेले ही इस अवैध वसूली में शामिल था। जांच में किसी अन्य पुलिसकर्मी की संलिप्तता नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि सुमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी गई है। इस संबंध में पूरब सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप सिद्ध होने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि मुंगेर सार्जेंट सुमित ने नवनियुक्त जवानों को डराकर अवैध रूप से पैसे वसूलने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने तत्काल कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed