फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Former MLA Anant Singh got bail Sonu-Monu firing case mokama patna bihar police

Bihar: बाहुबली अनंत सिंह को मिली जमानत, समर्थकों ने मनाया जश्न; सोनू-मोनू चर्चित गोलीकांड मामले में हुई थी जेल

Tue, 05 Aug 2025 06:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Aug 2025 06:44 PM IST
सार

Bihar : बाहुबली अनंत सिंह को जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अनंत सिंह सोनू-मोनू चर्चित गोलीकांड मामले में जेल गये थे। पटना हाईकोर्ट में जस्टिस चंद्रशेखर झा ने मामले की सुनवाई की।

विज्ञापन
Bihar News : Former MLA  Anant Singh got bail Sonu-Monu firing case mokama patna bihar police
जश्न मनाते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट ने बहुचर्चित सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में जमानत दी है। पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलते ही समर्थकों में खुशी का माहौल कायम हो गया। समर्थको ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और पटाखे फोड़ते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया। पटना हाईकोर्ट में जस्टिस चंद्रशेखर झा ने मामले की सुनवाई की। अनंत सिंह जनवरी 2025 से जेल में बंद थे। उन्हें पंचमहला थाना में दर्ज कांड संख्या 05/2025 के तहत गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अब तेज प्रताप यादव का नया दांव; बिहार चुनाव के लिए VVIP के साथ गठबंधन, राजद-कांग्रेस को दिया यह ऑफर
विज्ञापन


यह मामला कई मामलों में वांछित रहे सोनू-मोनू पर हुए हमले से जुड़ा है। इससे पहले इस केस में आरोपी सोनू को भी जमानत मिल चुकी है, जिसके बाद उसे भागलपुर जेल से रिहा कर दिया गया था। अब अनंत सिंह को भी जमानत मिलने के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। इस बात की सूचना मिलते ही उनके समर्थक उत्साहित हो गये । बड़ी संख्या में जुटे अनंत समर्थकों ने थाना चौक पर पटाखे फोड़े और अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मोकामा थाना चौक पर अनंत समर्थक कन्हैया सिंह और चंचल सिंह ने इस खुशी में एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई और आगामी चुनाव में जीत की हुंकार भरी। अनंत सिंह के समर्थकों ने पूर्व विधायक को जमानत मिलने को न्याय की जीत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अब तेज प्रताप यादव का नया दांव; बिहार चुनाव के लिए VVIP के साथ गठबंधन, राजद-कांग्रेस को दिया यह ऑफर

 22 जनवरी,2025 को सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर में ताला लगा दिया था। मुकेश उनके ईंट भट्टे में मुंशी का काम करता था। दोनो ने उस पर कथित तौर पर 68 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाया था। मुकेश ने अनंत सिंह से मदद मांगी। साथ ही पंचमहला थाना में सोनू-मोनू के खिलाफ शिकायत की थी। वही दोनों पक्षों के जमकर गोलीबारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed