फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Deputy CM Samrat Choudhary receives death threat, criminal threatens to shoot him

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, अपराधी ने कहा- 24 घंटे में गोली मार दूंगा

Sun, 27 Jul 2025 03:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Jul 2025 03:55 PM IST
सार

Patna News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कारण यह है कि उन्हें हत्या की धमकी दी गई है। धमकाने वाले ने 24 घंटे के अंदर गोली मारने का दावा किया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Deputy CM Samrat Choudhary receives death threat, criminal threatens to shoot him
उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौघरी को हत्या की धमकी दी गई है। अपराधियों ने उनके समर्थक के नंबर पर मैसेज भेजा। इसमें अपराधी ने डिप्टी सीएम को अगले 24 घंटे के अंदर गोली मारने की धमकी दी है। घटना के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, इस मामले में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जिसको जो करना है कर लें। मैं इस तरह की धमकी से डरने वाला नहीं हूं। बिहार की जनता के लिए काम करता हूं और करता रहूंगा। बिहार की जनता जानती है कि मैं राज्य के विकास में लगा हूं और लगा ही रहूंगा। 

विज्ञापन


24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को मैं अंदर गोली मार दूंगा
बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम के समर्थक के व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसमें लिखा है कि हेलो सर। 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को मैं अंदर गोली मार दूंगा। सच बोल रहा हूं। समर्थक ने इस बात की जानकारी फौरन डिप्टी सीएम और उनके सुरक्षाकर्मियों को दी। सुरक्षाकर्मी ने मोबाइल नंबर (6367263657) की जांच की तो पता चला कि उसका नाम ट्रूकॉलर में विक्रम यादव नाम आ रहा है। इधर, पटना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पटना पुलिस का कहना है कि पुलिस मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाल रही है और धमकी देने वाले के लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
पूर्वी चंपारण में वार्ड सदस्य के बेटे की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव; पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को पहले से ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा
इधर, घटना के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास और दफ्तर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालांकि हालांकि, सम्राट चौधरी को पहले से ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान सुरक्षा घेरे में रहते हैं। वहीं पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि पुलिस के पास ऐसी जानकारी अभी फिलहाल नहीं आई है। मामला दर्ज नहीं हुआ है। उनसे संपर्क कर के घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। अगर इस तरह का मामला होगा तो टेक्निकल मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed