फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Criminals shot finance company employee during looted ten lakh Patna bihar police

Bihar : राजधानी पटना में दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

Fri, 07 Nov 2025 04:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 07 Nov 2025 04:51 PM IST
सार

Bihar : चप्पे-चप्पे पर पुलोईस की तैनाती है, फिर भी धांय-धांय की आवाज हुई। लिहाजा लोग घर से निकलकर सड़क पर आए तो देखा एक बाइक सवार जमीन पर गिरा पड़ा है। लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है, जिसे गोली लगी है।

विज्ञापन
Bihar News : Criminals shot finance company employee during looted ten lakh Patna bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के बैरिया के नजदीक शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से 10 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर गोली चला दी। गोली उनके हाथ में लगी, जिससे कर्मचारी घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: खरगे ने चुनावी सभा में देरी का ठीकरा पीएम मादी पर फोड़ा, कहा- मुझे दो घंटे तक बैठाकर रखा
विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि एक निजी कंपनी के दो स्टाफ रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक में एक थैली में पैसा लेकर जमा करने जा रहे थे। इसी क्रम में बैरिया बस स्टैंड के नजदीक मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने बैग में रखा रुपया लूटने का प्रयास किया। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिसमें अविनाश कुमार के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। इसी क्रम में अपराधी मौके का फायदा उठाकर रूपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राजद के बागी विधायक के समर्थन में तेज प्रताप ने की चुनावी सभा, कहा- पार्टी में पूंजीपतियों का बोलबाला

पटना के सदर डीएसपी 2 रंजन कुमार ने बताया कि छोटी पहाड़ी के नजदीक बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर अपराधियों ने एक कर्मी की बांह में गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed