{"_id":"68d0e4fd01c74688170e89c7","slug":"bihar-news-cousin-kills-brother-in-patna-shoots-him-after-a-dispute-angry-people-brutally-beat-the-accused-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भाई ने भाई को मार डाला, विवाद के बाद माारी गोली; गुस्साए लोगों ने आरोपी को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भाई ने भाई को मार डाला, विवाद के बाद माारी गोली; गुस्साए लोगों ने आरोपी को बेरहमी से पीटा
Mon, 22 Sep 2025 11:26 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:26 AM IST
सार
पुलिस टीम आरोपी पप्पू को एंबुलेंस में ले जाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन, मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एंबुलेंस को रोकने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए लोग अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए।
विज्ञापन
Bihar News: घर से बुलाकर युवक को गोली मारकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मालबीघा गांव में रविवार रात एक युवक ने अपने चचेरे भाई को कुत्ते के भौंकने के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के अनुसार, मालबीघा गांव में धीरज कुमार का कुत्ता उनके पड़ोसी और चचेरे भाई पप्पू कुमार को देखकर भौंकने लगा। इस पर पप्पू और धीरज के बीच कहासुनी हो गई, जो तेज विवाद और मारपीट में बदल गई। गुस्साए पप्पू कुमार यादव ने अपने पास रखे देसी कट्टे से धीरज पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
ग्रामीणों ने पप्पू को पकड़कर जमकर पीटा
मौके पर मौजूद धीरज के परिजनों और ग्रामीणों ने पप्पू को पकड़कर जमकर पिटाई की, जिससे वह भी लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही दोनों घायलों को इलाज के लिए फतुहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पप्पू को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
विज्ञापन
हाल में जेल से रिहा हुआ था पप्पू
इधर, घटना की सूचना मिलते ही फतुहा के डीएसपी अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। डीएसपी ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए घायल पप्पू को पटना पीएमसीएच भेजने में सफलता पाई। वहीं, मृतक धीरज के परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही जबरन अस्पताल से ले जाने लगे। पुलिस की कोशिशों के बावजूद परिजन कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। धीरज को गोली मारने वाला पप्पू एक आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह हाल में ही में जेल से रिहा हुआ था। घायल पप्पू की भी हालत नाजुक बताई जा रही है, और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।