फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Celebrations at BJP office after someone from Bihar was appointed as national working president

Bihar: बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा दफ्तर में जश्न, दिलीप जायसवाल बोले- जीत का तोहफा है

Sun, 14 Dec 2025 08:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 14 Dec 2025 08:24 PM IST
सार

Bihar News: मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले नितिन की पार्टी के भीतर अनुशासित और सादगीपूर्ण कार्यकर्ता की छवि है। उनका राष्ट्रीय कार्यालय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गौरव की बात है। 

विज्ञापन
Bihar News: Celebrations at BJP office after someone from Bihar was appointed as national working president
प्रदेश कार्यालय में नितिन नवीन को बधाई देते बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और नितिन नवीन को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि पहली बार प्रदेश के किसी नेता को पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा दायित्व मिला है।

विज्ञापन


एनडीए की जीत का तोहफा मिला
इस मौके पर बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में एनडीए को मिली प्रचंड जीत का यह बिहार को मिला बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि बिहार के किसी नेता का पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। डॉ. जायसवाल ने नितिन नवीन को कर्मठ, जुझारू और मेहनती नेता बताते हुए कहा कि पार्टी ने उनकी निष्ठा और परिश्रम का सम्मान करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

Nitin Nabin: पांच बार के विधायक, नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नबीन को मिली BJP की कमान; जानें उनके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Celebrations at BJP office after someone from Bihar was appointed as national working president
भाजपा के प्रदेश कार्यालय मे नितिन नवीन को बधाई देने पहुंचे नेता। - फोटो : अमर उजाला

दिलीप जायसवाल बोले- संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे
डॉ. दिलीप जायसवाल ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हृदय से अभिनंदन करते हुए उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और करोड़ों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नितिन नवीन की पहचान केवल एक राजनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी रही है। वे पिछले 14 वर्षों से पटना में श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य रामनवमी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
Nitin Nabin: पीएम, गृह मंत्री से लेकर सीएम तक ने दी नए कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

Bihar News: Celebrations at BJP office after someone from Bihar was appointed as national working president
नितिन नबीन को बधाई देते सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री बोले- पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन को नियुक्त होने पर मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आपका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्तागण को मजबूती प्रदान करेगा।

मंत्री मंगल पांडेय बोले-  यह बिहार के सम्मान की बात
स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने मंत्री नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए उन्हें आत्मिक बधाई दी है। इस मनोनयन पर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह व समस्त भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहली बार बिहार के किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed