Nitin Nabin: पांच बार के विधायक, नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नवीन को मिली BJP की कमान; जानें उनके बारे में
BJP News: संगठन के माहिर कहते जाने वाले नितिन नवीन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पांचवीं बार जीत कर विधानसभा पहुंचे और चौथी बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। मंत्री की कुर्सी पर बैठे कुछ ही दिन बीते थे कि उन्हें एक बड़ी और नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के दिग्गज नेताओं में एक नितिन नवीन को संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक यह काम केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संभाल रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की तलाश शुरू हो गई थी। लेकिन, अब बिहार चुनाव में भाजपा की जीत के ठीक महीने बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी ने संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले नितिन नवीन को पार्टी की कमान सौंपी। नितिन वर्तमान में नीतीश सरकार पथ निर्माण विभाग और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
जानिए कौन हैं नितिन नबीन
नितिन नवीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले दिवंगत नवीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नवीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नवीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे। भाजपा ने नितिन नवीन को अपने पिता की विरासत संभालेंगे के लिए कहा। लेकिन, शुरू में नितिन नहीं मानें। उनकी मां मीरा सिन्हा ने उन्हें समझाया तो वह मान गए। नितिन चुनावी मैदान में पटना पश्चिम उतरे। उपचुनाव में वह पहली बार जीते। इसके बाद से जो जीत का सिलसिला शुरू हुआ, वह आज तक जारी है।
Nitin Nabin : जेपी नड्डा की राह पर भाजपा नितिन नवीन को लेकर जाएगी? कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की असल वजह जानें
नितिन नवीन का कद संगठन में भी बड़ा है। इस बात का सबूत उन्हें अलग-अलग समय पर मिलने वाली जिम्मेदारी है। 2008 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा, का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी बनाया गया। 2010 से 2013 के बीच नितिन भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री बने। 2013 में वह IVLP कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिनों की अमेरिकी यात्रा पर गए। इसके बाद 2016-2019 में वह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2019 में ही उन्हें भाजपा ने सिक्किम राज्य का लोकसभा और विधानसभ चुनाव प्रभारी बना दिया। इसके बाद 2021 से 2024 के बीच नितिन छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी रहे। 2024 में छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव प्रभारी बने। जुलाई 2024 से अब तक वह छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी के रूप में संगठन के दायित्व को देख रहे हैं।
छत्तीसगढ़ जीत में नितिन नबीन की अहम भूमिका
2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुआ था। उस वक्त वहां कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी। किसी ने नहीं सोचा था कि भाजपा चुनाव जीतेगी। लेकिन, चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। उस वक्त भी नितिन नवीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी थे। जीत के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। भाजपा के दिग्गजों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में नितिन ने अहम भूमिका निभाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.