फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Buxar will get a grand sports stadium, will be constructed at a cost of 43.38 crores

Bihar News: बक्सर को मिलेगा भव्य खेल स्टेडियम, 43.38 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Fri, 22 Aug 2025 10:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Aug 2025 10:09 PM IST
सार

Buxar News: डीएम विद्यानंद सिंह ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद यह स्टेडियम बक्सर को खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। साथ ही, खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिलेंगी।
 

विज्ञापन
Bihar News: Buxar will get a grand sports stadium, will be constructed at a cost of 43.38 crores
डीएम विद्यानंद सिंह और डीडीसी आकाश चौधरी ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब बक्सर में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम बनने जा रहा है। शहर के आईटीआई मैदान में बनने वाले इस स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसको लेकर डीएम विद्यानंद सिंह और डीडीसी आकाश चौधरी ने स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के दौरान इस स्टेडियम की आधारशिला रखी थी। डीएम विद्यानंद सिंह ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद यह स्टेडियम बक्सर को खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। साथ ही, खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के बाद खेल अधोसंरचना पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar : बिहार सरकार ने खेल विभाग में निकाली बंपर बहाली, प्रशिक्षक से लेकर अधिकारी और लिपिक तक को मिलेगी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
36,183 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा निर्माण
स्टेडियम का निर्माण 36,183.11 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा। इसके लिए कुल 43.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अत्याधुनिक खेल मैदान और दौड़ने का ट्रैक तैयार होगा। मुख्य प्रवेश द्वार आईटीआई रोड की ओर होगा। परिसर में दो अलग-अलग गेट होंगे- एक प्रवेश और दूसरा निकास के लिए। इसके अलावा पर्याप्त पार्किंग स्थल और शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी।



 
अत्याधुनिक सुविधाओं से सजेगा स्टेडियम परिसर
स्टेडियम कैंपस में 2,327 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में एक दो मंजिला मल्टी पर्पस हॉल भी बनेगा। इस हॉल में न सिर्फ इनडोर खेलों का आयोजन होगा, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: ‘राहुल गांधी का लालू यादव संग रहकर बिहार में कोई भविष्य नहीं’, बोले मंत्री अशोक चौधरी
 
स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह
स्थानीय खिलाड़ियों ने इस योजना का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बक्सर में अब तक कोई बड़ा खेल परिसर नहीं था, जिसकी वजह से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पा रहे थे। अब आधुनिक ट्रैक, खेल मैदान और मल्टी पर्पज हॉल मिलने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मजबूती से हिस्सा ले पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed