फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Bihar government job announced bumper recruitment sports department patna bihar job alert job vacancy

Bihar : बिहार सरकार ने खेल विभाग में निकाली बंपर बहाली, प्रशिक्षक से लेकर अधिकारी और लिपिक तक को मिलेगी नौकरी

Fri, 22 Aug 2025 02:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 22 Aug 2025 02:09 PM IST
सार

 Bihar : बिहार में नौकरियों का ‘नया मैदान’ तैयार हो रहा है। सरकार ने खेल विभाग में खेल प्रशिक्षक से लेकर अधिकारी और लिपिक तक की नौकरी होने वाली है। बताया जाता है कि युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जिसमें यह अब तक की सबसे बड़ी बहाली खेल में की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar : Bihar government job announced bumper recruitment sports department patna bihar job alert job vacancy
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल में नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। राज्य सरकार ने खेल विभाग में बंपर बहाली का रास्ता खोल दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब नवगठित खेल विभाग में 824 पदों पर बहाली होने जा रही है। खेल प्रशिक्षक से लेकर क्रीड़ा सेवा संवर्ग में अधिकारी, खेल लिपिक और अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। खेल विभाग ने इन नियुक्तियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग और बिहार तकनीकी सेवा आयोग को सफरिश भेज दी है।

विज्ञापन


जानिए किस पद के लिए कितनी बहालियाँ निकलेंगी 
खेल प्रशिक्षक (Sports Trainer): 379 पद
खेल सेवा संवर्ग के अधिकारी: 33 पद
निम्नवर्गीय लिपिक: 53 पद
राजगीर खेल अकादमी: 81 पद (खेल प्रशिक्षक और लिपिक दोनों)
बिहार राज्य खेल प्राधिकार, पटना: 301 पद
खेल प्रशिक्षकों के 379 पद होगी सीधी बहाली
यह खबर भी पढ़ें-Demography Mission : पीएम मोदी बोले- डेमोग्राफी मिशन से घुसपैठियों को ढूंढेंगे, SIR पर बवाल के बीच बड़ी बात
विज्ञापन


खेल सेवा संवर्ग में होंगे 33 अधिकारी
वह युवा जो खेल विभाग में नौकरी की आस लगाए लंबे समय से बैठे थे और खेल के प्रशिक्षक बनना हैं, अब उनकी लॉटरी लगने वाली है। खेल विभाग की ओर से बिहार खेल अधीनस्थ सेवा संवर्ग में 380 पद स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 379 पद अभी खाली हैं। इन सभी पदों पर बहाली के लिए खेल विभाग ने बीएसएससी को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही इन पर सीधी बहाली की जाएगी। बिहार खेल सेवा संवर्ग में भी 33 अधिकारियों के लिए 44 नए पदों का सृजन किया गया है। इनमें से 11 पद प्रोन्नति के लिए हैं, जबकि 33 पदों पर सीधी भर्ती होगी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए BPSC को अधियाचन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिपिकीय सेवा संवर्ग का गठन
खेल विभाग में लिपिकीय सेवा संवर्ग का भी गठन कर दिया गया है। इसके लिए 80 पदों की स्वीकृति भी मिल गई है। इनमें से 53 रिक्त पद ऐसे हैं जिस पर जल्द बहाली होनी है। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार ने फिर से दिलाई लालू-राबड़ी राज की याद, पूछा- 2005 से क्या हाल था?

राजगीर खेल अकादमी में 81 पदों पर भर्ती
निम्नवर्गीय लिपिक के 10 पद और विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों के 48 पद पूरी तरह खाली।
वहीं, खेल प्राधिकार में भी 301 पदों पर नियुक्ति होनी है। प्रस्ताव को कार्यकारिणी समिति की मंजूरी मिल चुकी है और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया की सिफारिश BTSC को भी सौंप दी गई है।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका
इन बहालियों के साथ ही बिहार में खेलों के क्षेत्र में बड़ा बदलाव तय है। खेल प्रशिक्षकों की तैनाती से गांव-गांव और शहर-शहर में खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। वहीं, खेल सेवा संवर्ग और प्राधिकार के अधिकारियों की नियुक्ति से खेल प्रशासन को नई गति मिलेगी। बिहार में यह अब तक का सबसे बड़ा खेल बहाली अभियान है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार और राज्य को नई खेल पहचान मिलने वाली है।
 खेल प्रेमियों और नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए यह खबर किसी बंपर खुशखबरी से कम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed