फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Bribe-taking chief assistant of Jehanabad education office arrested

Bihar News: हत्थे चढ़ा जहानाबाद शिक्षा कार्यालय का रिश्वतखोर प्रधान सहायक, निगरानी टीम ने की कार्रवाई

Tue, 27 May 2025 08:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 08:43 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि  निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया और उसे जहानाबाद भेजा गया। मंगलवार को जैसे ही शिकायतकर्ता कौशल किशोर सिंह ने लक्ष्मण यादव को रिश्वत की राशि सौंपी, घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Bribe-taking chief assistant of Jehanabad education office arrested
इनपर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष निगरानी इकाई की टीम ने मंगलवार को जहानाबाद जिला शिक्षा कार्यालय के प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव को कार्यालय में ही 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के लिए टीम उसे पटना ले आई है और पूछताछ के उपरांत उसे निगरानी की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन

विशेष निगरानी इकाई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कौशल किशोर सिंह नामक एक कर्मचारी ने 26 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव उनके बकाया वेतन और पीएफ की राशि का भुगतान करने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांग रहा है।

विज्ञापन

शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए। सत्यापन के दौरान जब विशेष निगरानी इकाई के एक अधिकारी ने लक्ष्मण यादव से बातचीत की, तो उसने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक रिश्वत की राशि नहीं दी जाएगी, तब तक संबंधित भुगतान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: खबर का असर: गया में लापरवाह 14 सफाईकर्मियों का वेतन रोका, एक को पद से हटाया गया; एजेंसी पर 50,000 का जुर्माना

इसके बाद निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया और उसे जहानाबाद भेजा गया। मंगलवार को जैसे ही शिकायतकर्ता कौशल किशोर सिंह ने लक्ष्मण यादव को रिश्वत की राशि सौंपी, घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

विशेष निगरानी इकाई ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई लोकसेवक कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत नीचे दिए गए नंबरों पर की जा सकती है लैंडलाइन: 0612-2506253 और मोबाइल: 9431800122, 9431800135। निगरानी इकाई ने आश्वस्त किया है कि ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed