फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Rapid firing in broad daylight in Bhojpur, one died on spot, another seriously injured

Crime: बिहार में फिर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल; घटनास्थल पर फैली दहशत

Wed, 23 Jul 2025 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Jul 2025 12:03 PM IST
सार

Bihar News: बिहार पुलिस डाल-डाल तो अपराधी पात-पात, कुछ ऐसा ही हो रहा है। अब सड़क पर बाइक से जा रहे दो लोगों को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। भोजपुर में मौके पर ही एक ने दम तोड़ दिया, दूसरा अस्पताल में गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Rapid firing in broad daylight in Bhojpur, one died on spot, another seriously injured
घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित नंबर 1 बस स्टैंड के पास हुई। बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने प्राइवेट इलेक्ट्रिक इंजीनियर समेत दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव के निवासी थे। वहीं, घायल युवक राजू कुमार एक निजी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और मुंबई में कार्यरत हैं। वे भी पवार गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों दोस्त बुधवार सुबह बाइक से आरा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उनके साथ राजू कुमार का सात वर्षीय बेटा ऋषभ भी मौजूद था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: जनसुराज के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; दो घंटे तक नहीं पहुंच सके विधानसभा या धरनास्थल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मासूम बेटे के सामने दोस्त को मार डाला
बताया जा रहा है कि जब ये तीनों बेलाउर गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। धर्मेंद्र कुमार को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, राजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भयावह वारदात को मासूम ऋषभ ने अपनी आंखों से देखा, जो बाल-बाल बच गया।

 
जमीन विवाद और पूर्व की हत्या से जुड़ा हो सकता है मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद या पहले की किसी हत्या का बदला लेने की आशंका जताई जा रही है। मृतक धर्मेंद्र पर पहले भी हत्या का आरोप था। पुलिस इसे बदले की कार्रवाई मानकर जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता'- क्यों बोले तेजस्वी; विधानसभा से निकल भड़ास निकाली
 
पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी की और सबूत एकत्रित किए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी जांच भी की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घायल इंजीनियर राजू कुमार को तत्काल आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed