फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Bihar government instructed school buses to be hi-tech patna Bihar Hi-tech school Bus

Bihar : अब स्कूल बस बनेगा हाईटेक, प्रबंधन और वाहन मालिकों को मिले निर्देश; नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 03 Jan 2026 11:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 03 Jan 2026 11:37 PM IST
सार

Bihar Hi-tech school Bus : बिहार की सभी स्कूल बसें अब हाईटेक होंगी। ऐसा करने का निर्देश बिहार सरकार ने स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिकों दोनों के लिए जारी की है। साथ ही यह भी कहा है कि मनमानी करने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar government instructed school buses to be hi-tech patna Bihar Hi-tech school Bus
स्कूल बस।

विस्तार

बिहार में अब स्कूल बस का सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित और हाईटेक होने जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। मंत्री ने साफ कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिकों के खिलाफ प्रशासन अब सीधी और कठोर कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: 37 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पारा गिरकर छह डिग्री तक पहुंचा; जानिए बिहार के मौसम का हाल
विज्ञापन


60 दिनों का बैकअप और सीसीटीवी
नई नियमावली के तहत अब हर स्कूल बस में CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि इस कैमरे की रिकॉर्डिंग को कम से कम 60 दिनों तक सुरक्षित रखना होगा ताकि जरूरत पड़ने पर जांच की जा सके। हालांकि, छोटे वाहनों यानी 14 सीटर से कम वाली गाड़ियों को फिलहाल सीसीटीवी की अनिवार्यता से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री के नियमों में किया भारी बदलाव, अब इस दिन भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय

बसों में प्रमुख सुरक्षा मानक अनिवार्य 
प्रशासन ने स्कूल बसों के लिए सुरक्षा का एक फुलप्रूफ खाका तैयार किया है। सरकार के निर्देश के अनुसार हर स्कूल बस में वेहिकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस, पैनिक बटन और जीपीएस सिस्टम होना चाहिए। वहीं बसों में स्पीड गवर्नर अनिवार्य होगा और अधिकतम गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा तय की गई है। इसके अलावे बस में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशामक यंत्र और रात में विजिबिलिटी के लिए रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य होगा। कागजातों में बस का रजिस्ट्रेशन, थर्ड पार्टी बीमा, प्रदूषण सर्टिफिकेट और फिटनेस सर्टिफिकेट का अपडेट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed