{"_id":"6831dc69b345268fee033fd6","slug":"bihar-news-advanced-refresher-course-for-physical-education-lecturers-concludes-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं के लिए एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स का समापन, 23 सत्र किए गए थे आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं के लिए एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स का समापन, 23 सत्र किए गए थे आयोजित
Sat, 24 May 2025 08:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 24 May 2025 08:19 PM IST
सार
Bihar: बिहार के विभिन्न जिलों से आए कुल 37 शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं ने हिस्सा लिया। कोर्स के दौरान कुल 23 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें से 15 सत्र ऑफलाइन और 8 सत्र ऑनलाइन माध्यम से संचालित हुए।
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत आयोजित छह दिवसीय एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स का पहला बैच आज सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस कोर्स का समापन विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ किया गया।
विज्ञापन
इस प्रशिक्षण में बिहार के विभिन्न जिलों से आए कुल 37 शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं ने हिस्सा लिया। कोर्स के दौरान कुल 23 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें से 15 सत्र ऑफलाइन और 8 सत्र ऑनलाइन माध्यम से संचालित हुए। इन सत्रों में देशभर से आए विशेषज्ञों ने शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के नए ज्ञान, शोध और नवाचारों पर प्रतिभागियों को गहराई से प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा (सेवानिवृत्त आईएएस), कुलसचिव रजनी कांत (सेवानिवृत्त आईएएस), परीक्षा नियंत्रक एवं डीन श्री निशिकांत तिवारी, तथा एससीईआरटी के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सैयद मोहम्मद अयूब प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के श्री रौशन कुमार और श्री अजीत कुमार (दोनों परामर्शी) ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
पढ़ें: अंचल कार्यालयों की रैंकिंग जारी, अप्रैल में बांका का फुल्लीडुमर अंचल पहले नंबर पर, दुलहिन बाजार फिसड्डी
इस अवसर पर कुलपति श्री शिशिर सिन्हा ने एक महत्वपूर्ण पुस्तक "शारीरिक शिक्षा का इतिहास, सिद्धांत एवं आधारभूत संरचना" का विमोचन किया। यह पुस्तक डॉ. रंजीता प्रियदर्शिनी, व्याख्याता, डाइट गोपालगंज द्वारा लिखी गई है। इसके साथ ही, डॉ. सैयद मोहम्मद अयूब की पुस्तक "शारीरिक शिक्षा: सफलता की कुंजी" की एक प्रति कुलपति को भेंट की गई।
कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव श्री रजनी कांत ने सभी प्रतिभागियों, मेहमानों और आयोजन टीम का हार्दिक धन्यवाद किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के योगदान की सराहना की।