{"_id":"663c7acec26f120ac5058727","slug":"bihar-lok-sabha-election-upendra-kushwaha-party-rlm-state-president-shivshankar-resigned-joined-rjd-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar LS Polls: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM के प्रदेशाध्यक्ष शिवशंकर ने दिया इस्तीफा, राजद में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar LS Polls: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM के प्रदेशाध्यक्ष शिवशंकर ने दिया इस्तीफा, राजद में हुए शामिल
Thu, 09 May 2024 12:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 May 2024 12:57 PM IST
सार
बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने इस्तीफा दे दिया है। शिवशंकर ने इस्तीफे के बाद राजद का दामन थामा और बीजेपी व उपेंद्र कुशवाहा पर जुबानी हमला किया।
विज्ञापन
शिवशंकर सिंह कुशवाहा, लोजपा पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजद का दामन थाम लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में सासाराम के रहने वाले शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने पार्टी ज्वाइन की। बता दें कि शिवशंकर, उपेंद्र कुशवाहा के सबसे करीबी माने जाते थे। शिवशंकर के इस्तीफे से चुनावी पर्व में असर दिखने लगा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
बता दें, चुनाव के समय उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह कुशवाहा के इस्तीफा का असर काराकाट तथा सासाराम लोकसभा क्षेत्र में चर्चा बन गया है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा के राजद का दामन थामने पर रोहतास में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की नीति सिद्धांत तो तेजस्वी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर वह राजद में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सासाराम तथा काराकाट लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन की जीत दिलाने के लिए उनके कार्यकर्ता संकल्पित हैं। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पगड़ी पर भी टिप्पणी किया और कहा कि बीजेपी पार्टी एक को पगड़ी दिया और अन्य को टोपी तक नहीं दिया। इससे साफ हो गया कि कुशवाहा के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, मामले में उपेंद्र कुशवाहा के चुप्पी पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ पूरी तरह से अस्वीकार है, जिस दल में महिलाओं और पिछड़ों का सम्मान नहीं, वहां रहना उचित नहीं।
विज्ञापन