{"_id":"665211313ab293e41606107f","slug":"bihar-lok-sabha-election-slogans-of-lalu-and-tejashwi-zindabad-raised-in-cm-nitish-kumar-public-meeting-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar LS Polls: सीएम नीतीश कुमार की जनसभा में लगे लालू और तेजस्वी जिंदाबाद के नारे, लोगों ने कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar LS Polls: सीएम नीतीश कुमार की जनसभा में लगे लालू और तेजस्वी जिंदाबाद के नारे, लोगों ने कहा...
Sat, 25 May 2024 09:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 25 May 2024 09:56 PM IST
सार
Bihar Lok Sabha Election: कुर्सियां खाली रहने की चर्चा हर तरफ होती रही। मौके पर मौजूद आम लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अब वो पहले वाली बात नहीं है। एक समय था, जब बिहार में इनका क्रेज था।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार की सभा में लगे नारे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के आरा में चुनावी सभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में लालू और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगे। जगदीशपुर के स्वार्थ साहू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम में पंडाल के अंदर आधी से ज्यादा कुर्सियां भी पूरी तरह खाली दिखाई दी।
विज्ञापन
बता दें कि कुर्सियां खाली रहने की चर्चा भी हर तरफ होती रही। मौके पर मौजूद आम लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अब वो पहले वाली बात नहीं है। एक समय था, जब बिहार में इनका क्रेज था। लोग चाहने वाले थे, लेकिन आज के जगदीशपुर में हुए इस सभा से साफ दिखाई दे रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पकड़ जनता पर से कमजोर होते जा रही है।
विज्ञापन
आरा लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्यासी आरके सिंह हैं, जिनके समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी आये थे। जगदीशपुर के स्वार्थ साहू उच्च विद्यालय के मैदान एनडीए के तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तैयारी कई दिनों से की जा रही थी। भीड़ ज्यादा होने के अनुमान से बड़ा मैदान का चयन किया गया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम शुरू होने के बाद जो नजारा दिखा, वो एनडीए समर्थकों को खुश करने वाला नहीं था। पंडाल में लगे आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली थी। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिए गए समय से काफी पहले भी आये थे। मुख्यमंत्री टीम के तरफ से जो समय निर्धारित था, वो 10:50 का समय दिया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10:25 में ही सभा स्थल पर आ चुके थे।
सभा को समाप्त कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ने लगे। वैसे ही बैरिकेटिंग के पास खड़ी भीड़ से लालू यादव जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। मौके पर सिक्योरिटी वाले इसे शांत करने का प्रयास किए। लेकिन भीड़ पर लगाम नहीं लगा और जिंदाबाद, मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। इस दौरान नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर में बैठ रहे और इधर उनके मुर्दाबाद के नारे लगते रहे।
कार्यक्रम आयोजित करने वाले में से एक बीजेपी के कार्यकर्ता मंजी चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी के वजह से पंडाल में लोग एकत्रित नहीं हुए हैं। सभी लोग सुविधा अनुसार पेड़ की छाया देख जगह बना कर मुख्यमंत्री जी को सुन रहे थे। वहीं, जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारे के ऊपर बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि ये लोग असमाजिक तत्व हैं। इनके कार्यक्रम में बीजेपी या एनडीए का कोई समर्थक कभी ऐसा काम तो नहीं करता है। लेकिन ये आरजेडी वालों की यही मंशा है, ये दोबारा जंगलराज चाहते हैं।
लालू यादब जिंदाबाद नारा लगाने वालों युवकों में से एक अजित कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव सत्ता में आये तो बेरोजगारों को नौकरी दिए। उनके द्वारा बहुत अच्छा सरकार चलाया जा रहा था। लेकिन नीतीश कुमार से देखा नहीं गया और पलटू कुमार पलटी मार दिए। इसलिए हम लोग चाहते हैं कि हर हाल में तेजस्वी यादव को जीत दिलाएं और नीतीश कुमार को बिहार से हटा दें।