फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Lightning becomes the cause of death in Kaimur, farmer and laborer die a painful death

Bihar: कैमूर में आकाशीय बिजली बनी मौत का कारण, किसान और मजदूर की दर्दनाक मौत; गांव में मचा कोहराम

Thu, 24 Jul 2025 03:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Jul 2025 03:25 PM IST
सार

मृतकों में एक बरहुली गांव निवासी 45 वर्षीय हरिमोहन राम शामिल हैं। हरिमोहन राम सुबह खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। वे खेत से घर लौटने लगे, इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar: Lightning becomes the cause of death in Kaimur, farmer and laborer die a painful death
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बरहुली और प्राणपुर गांव के बीच स्थित सिवान क्षेत्र में हुआ। दोनों घटनाएं महज 200 मीटर की दूरी पर घटीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

मृतकों में एक बरहुली गांव निवासी 45 वर्षीय हरिमोहन राम शामिल हैं, जो स्वर्गीय बेचन राम के पुत्र थे। हरिमोहन राम सुबह खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। वे खेत से घर लौटने लगे, इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: मुख्यमंत्री चुप रहे, मंत्री ने पुनरीक्षण और SIR की खिचड़ी बनाई- बोले तेजस्वी यादव; और क्या कहा आज

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में चंपारण जिले के बेलवनिया गांव निवासी मुनीर बैठा की मौत हुई। मुनीर, रामाकांत दुबे के खेत में धान की रोपाई के लिए मजदूरी करने आए थे। वे भी खेत में काम कर रहे थे, तभी बिजली गिरने से उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया।

सहायता की मांग
सदर अस्पताल पहुंचे जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने जिला प्रशासन से दोनों मृतकों के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक बेहद गरीब परिवार से थे और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि उन्हें आर्थिक मदद के साथ-साथ एक परिजन को सरकारी नौकरी भी दी जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed