फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: jdu party Sanjay Jha becomes chairman parliamentary committee Bihar Election 2025 pm modi nitish kumar

Bihar Election 2025 : संजय झा फिर बने संसदीय समिति के अध्यक्ष, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद

Thu, 02 Oct 2025 05:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 02 Oct 2025 05:59 PM IST
सार

Bihar : संजय झा राज्यसभा में संसदीय दल के नेता हैं और परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं। उन्हें एक बार फिर संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।  

विज्ञापन
Bihar: jdu party Sanjay Jha becomes chairman parliamentary committee Bihar Election 2025 pm modi nitish kumar
सांसद संजय झा - फोटो : एक्स

विस्तार

संजय झा को एक बार फिर परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दुबारा अध्यक्ष बनने की घोषणा होने के बाद संजय झा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है। संजय झा ने कहा कि संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधा कृष्णन तथा अपनी पार्टी जन्ताब दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं। संजय झा ने आगे कहा कि पिछले कार्यकाल की भांति इस कार्यकाल में भी अपने इस महत्वपूर्ण दायित्व को राष्ट्र की सेवा एवं विकास हेतु सार्थक, रचनात्मक और अधिक उत्पादक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

विज्ञापन


राज्य सभा में स्थायी संसदीय समिति में डॉ फैयाज अहमद, गोल्ला बाबूराव, मोहम्मद नदिमुल हक़, जागेश, केशरीदेव सिंह, झाला, एस कल्याण सुन्दरम, एस फंगनोन कोन्याक, सुरेन्द्र सिंह नागर और इमरान प्रताप गढ़ी भी शामिल हैं। वहीं लोक सभा में मियाँ अल्ताफ अहमद, प्रधान बरुआ, आर के चौधरी, अनिल फिरोजिया, तापिर गांव, विश्वेश्वर हेगड़े कजेरी, राहुल कासवान, जूने मालिया, अजय कुमार मंडल, एस ई प्रकाश, राजीव प्रताप रुढी, डॉ एम पी अब्दुसमद समादानी, कुमारी सेल्जा, अभिमन्यु सेट्ठी, अनुराग शर्मा, सुरेश कुमार शेटकर, तेंगेल्ला उदय श्रीनिवास, देवेश चन्द्र ठाकुर, अमरसिंग तिस्सो,मनोज तिवारी और के सी वेणुगोपाल को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed