{"_id":"6361f8512d806742594a698a","slug":"bihar-jdu-mlc-neeraj-kumar-is-seriously-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीएम नीतीश के करीबी जेडीयू एमएलसी नीरज की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीएम नीतीश के करीबी जेडीयू एमएलसी नीरज की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाने की तैयारी
Wed, 02 Nov 2022 10:25 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:25 AM IST
सार
नीरज कुमार को दिल जुड़ी समस्या है हालांकि उनका इलाज पहले से चल रहा था लेकिन मंगलवार देर रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की तबियत बिगड़ गई है। हालांकि बीती रात से ही उनका इलाज पटना स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल नीरज कुमार आईसीयू में हैं। वहीं खबर है, नीरज कुमार को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
नीरज कुमार को दिल जुड़ी समस्या है हालांकि उनका इलाज पहले से चल रहा था लेकिन मंगलवार देर रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाने के लिए सलाह दी है। एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें आज हैदराबाद ले जाया जाएगा।
विज्ञापन