फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Inspection of all public distribution system shops mandatory by September 9

Bihar: 9 सितंबर तक सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण अनिवार्य, मुख्य सचिव बोले- कार्रवाई सुनिश्चित हो

Thu, 04 Sep 2025 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Sep 2025 06:00 PM IST
सार

Bihar: मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि शून्य कार्यालय दिवस अभियान के तहत जन वितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
Bihar: Inspection of all public distribution system shops mandatory by September 9
प्रत्यय अमृत, मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में गुरुवार को शून्य कार्यालय दिवस (ZOD) अभियान के तहत राज्य में जन वितरण प्रणाली दुकानों के शत-प्रतिशत निरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, सचिव मो. नैय्यर इकबाल, विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो संवाद के माध्यम से जुड़े।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि शून्य कार्यालय दिवस अभियान के तहत जन वितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान 9 सितम्बर तक चलेगा और इस अवधि में राज्य की सभी दुकानों का शत-प्रतिशत निरीक्षण पूरा होना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें; बंद के दौरान भागलपुर में दंपति से मारपीट, बौंसी में मदरसा प्रिंसिपल पर चाकू से हमला; जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह है कि हर लाभार्थी को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न सही समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो। साथ ही जिलाधिकारियों को इस अभियान की सघन अनुश्रवणी करने का भी निर्देश दिया गया।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बताया कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शून्य कार्यालय दिवस अभियान के दौरान 2 से 9 सितम्बर तक राज्य की सभी दुकानों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। यह निरीक्षण पीडीएस परख मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों से यह भी जानकारी ली जा रही है कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न मिल रहा है या नहीं। अब तक इस अभियान के तहत राज्य की 53,859 जन वितरण प्रणाली दुकानों में से 14,437 दुकानों का निरीक्षण कार्य संपन्न हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed