फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Hero Asia Cup 2025 to be held in Rajgir MoU signed between Hockey India and Bihar State Sports Authority

Bihar: राजगीर में होगा हीरो एशिया कप 2025, हॉकी इंडिया-बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

Mon, 31 Mar 2025 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Mar 2025 06:02 PM IST
सार

Hero Asia Cup 2025 Rajgir: बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने टूर्नामेंट की मेजबानी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी बिहार के लिए गर्व का विषय है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Hero Asia Cup 2025 to be held in Rajgir MoU signed between Hockey India and Bihar State Sports Authority
हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त से सात सितंबर तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह टूर्नामेंट हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे बिहार के बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय हॉकी में राज्य की मजबूत उपस्थिति का संकेत मिलता है। यह दूसरा मौका है जब राजगीर किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने खिताब जीता था।

विज्ञापन

 
एशिया की टॉप 8 टीमें लेंगी हिस्सा
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया की आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया जैसी दिग्गज टीमें शामिल हैं। बाकी दो टीमें एएचएफ कप क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए अपनी जगह बनाएंगी। अगर एशिया कप के इतिहास की बात करें, तो दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है। दक्षिण कोरिया की टीम ने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में कुल पांच बार खिताब जीता है। इसके बाद भारत (2003, 2007, 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985, 1989) ने तीन-तीन बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:ईद के मौके पर वक्फ कानून पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- संविधान के खिलाफ है यह विधेयक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

Bihar Hero Asia Cup 2025 to be held in Rajgir MoU signed between Hockey India and Bihar State Sports Authority
हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप क्वालिफायर भी होगा यह टूर्नामेंट, बढ़ेगा रोमांच
हीरो एशिया कप 2025 की एहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए एक क्वालिफाइंग इवेंट है। यह विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट का विजेता टीम सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक हो जाएंगे। सभी टीमें खिताब जीतने और अपनी विश्व कप की सीट पक्की करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।
 
बिहार के लिए गर्व का क्षण, खेल को मिलेगी नई दिशा
बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने टूर्नामेंट की मेजबानी पर खुशी जताते हुए कहा कि राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी बिहार के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन राज्य को एक प्रमुख खेल गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा और हॉकी के नए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। बिहार सरकार इस टूर्नामेंट को विश्व स्तरीय बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम राज्य के बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे का प्रमाण है और हमें पूरे एशिया की शीर्ष टीमों का स्वागत करने की खुशी है।

यह भी पढ़ें- Eid 2025:मुजफ्फरपुर में दिखी ईद की रौनक, बड़ी ईदगाह में उमड़ा नमाजियों का सैलाब, अमन-चैन की मांगी दुआ
 
एशियन हॉकी फेडरेशन और हॉकी इंडिया के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं
एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष दातो फुमियो ओगुरा ने कहा कि हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025, एशियाई हॉकी के इतिहास में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ता है। भारत हमेशा हॉकी के विकास में अग्रणी रहा है और राजगीर को मेजबान शहर के रूप में चुनना इस खेल को नए स्तर तक ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह टूर्नामेंट अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होगा और हम हाई-लेवल हॉकी देखने के लिए उत्साहित हैं।
 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने टूर्नामेंट की मेजबानी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राजगीर में एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक बड़ा कदम है। यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय हॉकी में बिहार को नई पहचान देगा। चूंकि यह विश्व कप का क्वालीफायर है, इसलिए हमें जुनून और कौशल से भरे रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
 
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि हम राजगीर में एशिया कप लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह आयोजन न केवल एशियाई हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खेल को प्रदर्शित करेगा, बल्कि भारत और इस क्षेत्र में इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। बिहार में हॉकी को लेकर जो जुनून बढ़ रहा है, यह टूर्नामेंट उसे और मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News:राजद Mp ने अमित शाह को नेता मानने से इनकार कर बताया तड़ीपार; नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप
 

Bihar Hero Asia Cup 2025 to be held in Rajgir MoU signed between Hockey India and Bihar State Sports Authority
हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला

राजगीर हॉकी स्टेडियम: बिहार का गर्व
हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस है। इस स्टेडियम को हाल ही में विकसित किया गया है और यह बिहार के बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह टूर्नामेंट बिहार में हॉकी के नए युग की शुरुआत करेगा और युवाओं को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
 
खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर
हीरो एशिया कप 2025 बिहार के खेल प्रेमियों के लिए हॉकी के दिग्गजों को लाइव देखने का एक दुर्लभ अवसर होगा। हॉकी प्रेमी भारत और पाकिस्तान जैसे ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed