फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Father got furious after his son misbehaved with his step mother, strangled him to death

Bihar: सौतेली मां से बदतमीजी करने पर पिता हुए आग बबूला, गला घोंटकर की बेटे की हत्या; शव को गंगा में फेंका

Wed, 13 Aug 2025 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 03:52 PM IST
सार

Bihar: हत्या के बाद श्याम राम ने अपने बड़े भाई शैलेंद्र राम, पड़ोसी दीना साव और चाचा की मदद से एंबुलेंस मंगाई। शव को बेडशीट में लपेटकर पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव के पास गंगा नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन
Bihar: Father got furious after his son misbehaved with his step mother, strangled him to death
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के बड़ी मुढारी गांव में पिता द्वारा बेटे की गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक 23 वर्षीय पिंटू कुमार था। हत्या का आरोप उसके पिता श्याम राम पर है। घटना 10 अगस्त की रात हुई, जिसका खुलासा बुधवार को हुआ।

विज्ञापन

गिरफ्तार हुआ पिता, तीन अन्य की तलाश
थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि गुमशुदगी और हत्या की आशंका की सूचना पर पुलिस ने श्याम राम और उसकी पत्नी नीलू देवी को हिरासत में लिया। शुरू में उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में नीलू देवी ने सच उजागर किया। उसने बताया कि 10 अगस्त की रात पिंटू उसके साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था, तभी श्याम राम ने देख लिया। पहले विवाद हुआ, फिर श्याम राम ने गमछे से गला घोंटकर पिंटू की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप: खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर, हेमजापुर में कटाव से 20 से अधिक मकान खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से शव गंगा में फेंका
हत्या के बाद श्याम राम ने अपने बड़े भाई शैलेंद्र राम, पड़ोसी दीना साव और चाचा की मदद से एंबुलेंस मंगाई। शव को बेडशीट में लपेटकर पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव के पास गंगा नदी में फेंक दिया।

नाना की शिकायत पर केस दर्ज
मृतक के नाना सहदेव राम के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर श्याम राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एसडीआरएफ टीम के साथ शव बरामद करने की कोशिश की गई, लेकिन तेज धारा में शव बह गया।

तीन शादियां कर चुका है आरोपी
श्याम राम दिल्ली में मजदूरी और रिक्शा चलाने का काम करता था। वह 20 दिन पहले गांव आया था। उसने तीन शादियां की हैं। पिंटू पहली पत्नी से हुआ बेटा था। वर्ष 2012 में पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दूसरी पत्नी 2014 में छोड़कर चली गई। उसी वर्ष श्याम राम ने तीसरी शादी नीलू देवी से की, जिससे दो संतानें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed