फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Ganga fierce form in Munger and again 11 centimetres above the danger mark

मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप: खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर, हेमजापुर में कटाव से 20 से अधिक मकान खतरे में

Wed, 13 Aug 2025 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 03:41 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। केवल आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि इसी वार्ड में 20 से अधिक मकान कटाव के खतरे में हैं।

विज्ञापन
Bihar: Ganga fierce form in Munger and again 11 centimetres above the danger mark
जलजमाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। लगातार बारिश और बाढ़ की दोहरी मार से पीड़ित लोग बेहाल हैं। धरहरा प्रखंड के हेमजापुर पंचायत के कुर्मी टोला में गंगा का कटाव तेज हो गया है।

विज्ञापन

पंचायत के वार्ड संख्या 6 में शैलेंद्र चौधरी का पक्का मकान गंगा में समाने के कगार पर है। मकान में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे परिवार डरा और सहमा हुआ है। अधिकांश लोग अपने घर छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस कमरे में वे सोते थे, वह हिस्सा पहले ही गंगा में समा चुका है और पूरा मकान कटाव की जद में है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। केवल आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि इसी वार्ड में 20 से अधिक मकान कटाव के खतरे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: एक घंटे की बारिश में डूबा मुजफ्फरपुर, समाहरणालय से लेकर मोहल्लों तक जलजमाव; नगर निगम के दावे फेल

मकान मालिक ने बताया कि हर साल गंगा में आई बाढ़ से यही स्थिति बनती है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से पूरा क्षेत्र बाढ़ग्रस्त है। कुछ स्थानों पर कटावरोधी कार्य किया गया है, लेकिन कई जगह अब भी कार्य नहीं होने से कटाव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले कटावरोधी कार्य के दौरान जेसीबी से खुदाई की गई, जिससे जमीन कमजोर हो गई। पानी बढ़ने पर मिट्टी गीली हो गई और कटाव की रफ्तार तेज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed