{"_id":"68bbaa6c456713355f0b1ca8","slug":"bihar-elections-rjd-leader-tejashwi-yadav-attacked-bjp-and-jdu-nda-raised-many-questions-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा
Sat, 06 Sep 2025 08:58 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:58 AM IST
सार
Bihar Elections: बिहार में सियासी घमासान जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक पोस्टर जारी किया। इसमें 10 सवाल लिखे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया इन दोनों नेताओं की तस्वीर का इस्तेमाल कर एक पोस्टर के जरिए 10 सवाल पूछे। जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता अगर वोट मांगने आए तो यह 10 सवाल जरूर पूछिएगा। तेजस्वी ने कहा कि दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाली 20 वर्षों की नीतीश-मोदी और 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार से ये महत्वपूर्ण सवाल जरूर पूछना। उन्होंने सवालों के नीचे यह भी लिखा कि इन सवालों में से एक का भी जवाब नीतीश सरकार के विधायक या मंत्री नहीं दे पाएंगे।
तेजस्वी ने पूछे यह सवाल...
विज्ञापन
तेजस्वी ने पूछे यह सवाल...
- बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है?
- बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं?
- बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है?
- बिहार में इतना अपराध क्यों है?
- बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है?
- बिहार में इतनी बेरोज़गारी क्यों है?
- बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है?
- बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने?
- बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए?
- बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट क्यों है?