फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar elections: Akshara Singh supports Pawan Singh's wife Jyoti Singh: Bhojpuri film star, Kargahar

Bihar Election: पवन सिंह की पत्नी के समर्थन में आईं अक्षरा सिंह, करगहर से चुनाव लड़ रहीं ज्योति सिंह

Sun, 26 Oct 2025 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Oct 2025 03:35 PM IST
सार

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के विवाद में अक्षरा सिंह का बयान सामने आया है। इसमें वह खुलकर ज्योति सिंह के समर्थन में खड़ी हो चुकी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Bihar elections: Akshara Singh supports Pawan Singh's wife Jyoti Singh: Bhojpuri film star, Kargahar
अक्षरा सिंह और पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कारण है भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह। अब अक्षरा सिंह पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के समर्थन में आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ज्योति सिंह जो कुछ भी कर रही है सब अपने बलबूते कर रही हैं। वह काफी संघर्ष कर रही हैं। ज्योति सिंह के करगहर विधानसभा से चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है। एक महिला होने के नाते मैं उनका समर्थन करती हूं। वह बहुत आगे जाएं। भगवान करे कि वह चुनाव जीत जाएं। पवन सिंह से ज्योति सिंह की विवाद पर भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा ने कहा कि कौन किस पड़ाव से गुजर रहा है और अपने जीवन में किस तरीके से जूझ रहा है। यह आप और हम तय नहीं कर सकते हैं। अक्षरा सिंह ने यह सब बातें एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहीं। अब उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं ज्योति सिंह
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। लोकसभा चुनाव में पवन सिंह भी काराकाट संसदीय क्षेत्र से गांव आजमा चुके हैं, जहां उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को यहां मतदान होना है। 
विज्ञापन

Bihar Election 2025: ज्योति सिंह ने भरा नामंकन,पति पवन सिंह के नाम की जगह क्या लिखा?
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी हलफनामे में पवन सिंह के नाम का जिक्र तक नहीं

चुनावी हलफनामे में ज्योति सिंह ने पवन सिंह के नाम का जिक्र तक नहीं किया है। बल्कि, वैवाहिक स्थिति वाले कॉलम में खुद को परित्यक्त नारी बताया। परित्यक्त नारी एक ऐसी महिला होती है, जिसे उसके पति ने छोड़ दिया है। ज्योति सिंह ने हलफनामे में खुद को पिता पर आश्रित बताया। इसके साथ ही पति के नाम की जगह उन्होंने पवन सिंह नहीं लिखा बल्कि उन्होंने ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार लिखा है। अपनी संपत्ति के बारे में उन्होंने बताया कि टोटल 18 लाख 80 हजार की संपत्ति उनके पास है। इसके साथ ही उनके संपत्ति में पांच साल में कोई इजाफा नहीं हुआ। ज्योति सिंह के पास 80 हजार रुपये कैश है। इसके अलावा एक ग्रैंड विटारा कार, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख है। इसके साथ ही करीब 30 ग्राम का मंगलसूत्र, अंगूठी और चेन है। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed