फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections 2025: FIR against RJD MLC Sunil Singh, Bihar Police, Nepal, vote counting,

Bihar Election: 'बिहार में नेपाल जैसा नजारा दिखेगा' मतगणना से पहले ऐसा कहने पर लालू की पार्टी के MLC पर केस

Thu, 13 Nov 2025 08:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Nov 2025 08:03 PM IST
सार

Bihar Assembly Election: राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में है। मतगणना से पहले उन्होंने ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर खुद बिहार के डीजीपी ने संज्ञान ले लिया। अब उनपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Elections 2025: FIR against RJD MLC Sunil Singh, Bihar Police, Nepal, vote counting,
राजद एमएलसी सुनील सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने से पहले राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद् सदस्य सुनील सिंह पर बिहार पुलिस ने केस किया है। उनपर लोगों को भड़काने का आरोप है। डीजीपी विनय कुमार के आदेश पर पटना में साइबर थाने में सुनील सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीजीपी विनय कुमार ने राजद एमएलसी के बयान पर भड़काऊ कहा है। इसके बाद साइबर थाने में उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 174, 353, 352, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(4) और 125 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आइये जानते हैं राजद एमएलसी ने क्या ऐसी बातें कहीं....

विज्ञापन


'अगर गड़बड़ी हुई तो बिहार में नेपाल जैसा नजारा दिखेगा'
दरअसल, राजद एमएलसी सुनील सिंह ने आज पटना में प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने दावा कि महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी हारने वाले प्रत्याशी को जिताने की कोशिश में लगे हैं। इसके लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। सुनील सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर गलत न करें, वरना ऐसी तस्वीर सामने आएगी जो बिहार में कभी नहीं देखी गई है। वो लोग 2020 में हुए मतगणना को दोहराना चाहते हैं। पिछली बार जैसे काऊंटिंग रुकवा दी थी, इस बार अगर गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसा नाजारा बिहार की सड़कों पर दिखेगा। 
विज्ञापन


जानिए बिहार पुलिस ने सुनील सिंह के बयान पर क्या कहा
सुनील सिंह का यह बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने फौरन संज्ञान लिया। बिहार पुलिस के अनुसार, राजद एमएलसी सुनील सिंह के बयान से लोगों में घृणा/वैमनस्य की भावना उत्पन्न होने की संभावना है। इससे व्यक्तियों का वर्ण/ समुदाय के खिलाफ अपराध करने की उद्दीप्पन हो सकती है। जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए उनके खिलाफ विधि संवंत कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed