फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Tejashwi Yadav holds public meetings in Maner and Masaurhi assembly constituencies in Patna

Bihar Election: पटना की मनेर और मसौढ़ी विधानसभा में तेजस्वी यादव की जनसभा, दोनों प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

Mon, 03 Nov 2025 08:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Nov 2025 08:15 PM IST
सार

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सब उसके लिए तैयार रहिए और एकजुट रहिए। सभा में जुटी भीड़ से उन्होंने पूछा कि इस बार भाई वीरेंद्र को आप सभी कितने मतों से जीत दिला रहे हैं? इस पर लोगों ने जवाब दिया एक लाख से।

विज्ञापन
Bihar Election: Tejashwi Yadav holds public meetings in Maner and Masaurhi assembly constituencies in Patna
भाई वीरेंद्र के साथ तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना जिले के मनेर स्थित गांधी मैदान में सोमवार को इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र की जीत के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे। मनेर पहुंचकर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि हमारी सरकार बनी तो जिस परिवार में नौकरी नहीं है, उस परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सब उसके लिए तैयार रहिए और एकजुट रहिए। सभा में जुटी भीड़ से उन्होंने पूछा कि इस बार भाई वीरेंद्र को आप सभी कितने मतों से जीत दिला रहे हैं? इस पर लोगों ने जवाब दिया एक लाख से। तेजस्वी ने मुस्कराते हुए कहा कि मनेर ऐसी जगह है, जहां जनता आगे रहती है और नेता पीछे। इसलिए इस बार मुकाबला इस बात का है कि मनेर और राघोपुर में कौन-सी विधानसभा से ज्यादा मतों के अंतर से जीत होती है। 
विज्ञापन


पढे़ं; दानापुर में लालू प्रसाद यादव ने किया रोड शो, रीतलाल के समर्थन में गरमाया चुनावी माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने एनडीए के उम्मीदवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बार हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाकर छोड़ना है। इसलिए अपने चुनाव चिन्ह के निशान को याद रखना है। साथ ही कहा कि ऐसे उम्मीदवार को यहां ला दिया गया है। जिसे मनेर के पंचायत का भी पता नहीं है और उम्मीदवार का क्या कहने, आपको पता नहीं कि वह क्या-क्या करता है।  अब ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाना चाहिए पता नहीं कहां-कहां से गेटिंग सेटिंग का टिकट हथिया लिया गया है। वहीं सांसद डॉ मीसा भारती ने कहा कि मोदी जी बंदूक की बात करते हैं। जबकि तेजस्वी कलम की बात करते हैं। रोजी रोजगार व नौकरियों की बात करते हैं। 

मसौढ़ी में भी तेजस्वी की जनसभा
मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी रेखा देवी के लिए तेजस्वी यादव एवं मिसा भारती ने लोगों से वोट मांगे। सोमवार की शाम लगभग 4:19 पर हेलीकॉप्टर से मिसा भारती एवं तेजस्वी यादव मसौढ़ी के वरणी खेल मैदान पहुंचे। वहां लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाना है और फिर से लालू जी के लालटेन को जलाना है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भ्रष्ट अधिकारियों, ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई, चुनाव आयोग से लड़ना है। जब घर के लोग ही साथ नहीं देंगे तो वह इस लड़ाई को कैसे लड़ सकते हैं। इसलिए मसौढ़ी की जनता को चाहिए कि महागठबंधन के हाथ को मजबूत करने के लिए 6 नवंबर को चुपचाप लालटेन छाप पर मोहर लगाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed