Bihar Election: 'आरएसएस पीएम मोदी और भाजपा का रिमोट कंट्रोल है', CPI नेता डी. राजा का तंज; संविधान पर भी बोले
Bihar Election: सीपीआई नेता डी. राजा ने तंज कसते हुए कहा कि जब से ये सरकार सत्ता में आई है, तब से अगर कोई भी इनकी आलोचन कर दे तो उसे ये नक्सली और माओवादी घोषित कर देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीपीआई नेता डी. राजा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री संविधान के प्रति कुछ सम्मान बनाए रखें। वही संविधान जो नागरिकों को कुछ मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है, जैसे सरकार से सवाल पूछने का अधिकार, नीतियों की आलोचना करने का अधिकार। सरकार खुद भारत के संविधान के लिए खतरा क्यों बन रही है?
सीपीआई नेता डी. राजा ने आगे तंज कसते हुए कहा कि जब से ये सरकार सत्ता में आई है, तब से अगर कोई भी इनकी आलोचन कर दे तो उसे ये नक्सली और माओवादी घोषित कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को ये स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी भारत के संविधान के प्रति आस्था है।
पढे़ं: राजद ने अफजल अली खान को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, जानें क्या है पूरा मामला
#WATCH | Patna, Bihar: On PM Narendra Modi's statement, CPI leader D Raja says, "... I wish the Prime Minister continues to have some respect for the constitution that guarantees certain fundamental rights to the citizens, right to question the governemnt, criticise the policies.… pic.twitter.com/o2kJejlEQ0
— ANI (@ANI) November 3, 2025
उन्होंने आगे कहा कि दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी और उनके काम करने के तरीके की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इस देश में पहले लोगों को लगता था कि आरएसएस अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी का समर्थन करता है, लेकिन अब लोगों को पूरा यकीन हो गया है कि आरएसएस सीधे तौर पर बीजेपी से जुड़ा हुआ है। इस पर सार्वजनिक रूप से बहस चल रही है और राहुल गांधी भी इस बहस में भाग ले रहे हैं।