फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election Priyanka Gandhi visit to Bihar, talks with women in Patna public meeting in Motihari Congress

Bihar Election: पटना में प्रियंका गांधी ने 2000 महिलाओं से की बात, कहा- आपको नीतीश सरकार को हराना होगा

Fri, 26 Sep 2025 01:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Sep 2025 01:55 PM IST
सार

Priyanka Gandhi Bihar Visit: 24 सितंबर को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में कहा गया था कि बिहार विधान चुनाव में पार्टी मजबूती से उतरेगी। इसका प्रमाण अब दिखने लगा है। कांग्रेस इस बार अलग तेवर में है। प्रियंक गांधी बिहार आ गई हैं। 

विज्ञापन
Bihar Election Priyanka Gandhi visit to Bihar, talks with women in Patna public meeting in Motihari Congress
पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और सांसद प्रियंका गांधी दूसरी बार बिहार दौरे पर आ चुकी हैं। पटना के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में वह 2000 महिलाओं के संवाद किया। इन महिलाओं में मनरेगा मजदूर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा वर्कर, वकील और डॉक्टर महिलाएं शामिल थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं से अपील करते हुए कह कि इस चुनाव में आपको सीएम नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार को हराना होगा। उन्होंने एनडीए सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर भी हमला बोला।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि इस योजना को चुनावी लालच करार देते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाया और कहा कि चुनाव से ठीक पहले इन्हें महिलाओं की याद क्यों आ गई? पिछले 20 साल से सरकार में कौन है? इन बीस साल में महिलाओं के लिए इन्होंने क्या किया? पिछले 20 साल तक नीतियां किसने बनाईं? तो फिर पिछले 20 साल में आपको 10,000 रुपये क्यों नहीं दिए? सरकार ने यह भी नहीं बताया कि यह राशि हर महीने मिलेगी या नहीं। यह भी क्यों नहीं बताया कि अब आपकी कीमत सिर्फ 10,000 रुपये रह गई है?

विज्ञापन

Bihar Election Priyanka Gandhi visit to Bihar, talks with women in Patna public meeting in Motihari Congress
संवाद कार्यक्रम में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
महिला मतदाताओं को भ्रमित करने और लुभाने की एक साजिश है
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि सरकार ने अभी तो राशि की घोषणा कर दी है, क्या ये राशि हर महीने दी जाएगी? किसको दी जाएगी? क्या उन्होंने कुछ बताया है? या सिर्फ वोट के समय महिलाओं को पैसे का लालच देकर मतदान करवाना इनका मकसद है? यह सब महिला मतदाताओं को भ्रमित करने और लुभाने की एक साजिश है। लेकिन, महिलाएं अब सब समझती हैं और अब झूठे वादों में नहीं आने वालीं हैं। अपने संबोधन के बाद वह मोतिहारी के लिए रवाना हो गईं। यहां अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। 

Bihar Election: कांग्रेस कार्यसमिति के बाद विपक्षी गठबंधन का आरक्षण पर बड़ा एलान, EBC कोटा बढ़ेगा, जमीन देंगे

मोतिहारी में जनसभा को करेंगी संबोधित
पटना में संवाद के बाद प्रियंका गांधी शुक्रवार दोपहर मोतिहारी पहुंचेंगी। पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। वहां से वह बंद गाड़ी में गांधी मैदान स्थित सभा स्थल जाएंगी, जहां वे कांग्रेस की ‘हर घर अधिकार रैली’ को संबोधित करेंगी। इस रैली में 20 हजार से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed