{"_id":"68e9292ebbc6840640026775","slug":"bihar-election-arun-kumar-who-has-been-touring-parties-will-join-jdu-tomorrow-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: सभी दल घूमते हुए अरुण कुमार अब जदयू में; नीतीश कुमार की पार्टी में जुड़ा एक और भूमिहार चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: सभी दल घूमते हुए अरुण कुमार अब जदयू में; नीतीश कुमार की पार्टी में जुड़ा एक और भूमिहार चेहरा
Fri, 10 Oct 2025 09:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:11 PM IST
सार
Bihar Election: पूर्व सांसद अरुण कुमार सभी दलों का सफर तय करते हुए अब जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने जा रहे हैं। वे कल दोपहर 2:30 बजे प्रदेश कार्यालय में जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद अरुण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद अरुण कुमार सभी दलों का सफर तय करते हुए अब जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने जा रहे हैं। वे कल दोपहर 2:30 बजे प्रदेश कार्यालय में जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
कभी नीतीश की नीतियों से थे खफा
पूर्व सांसद अरुण कुमार पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट से जहानाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उस दौरान अरुण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था।
विज्ञापन
पढे़ं: ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि पिछले 20 वर्षों से राजनीतिक क्षरण हो रहा है। गैरजिम्मेवार लोगों को पार्टी टिकट दे देती है जो सामाजिक सरोकार के लोग नहीं है तो ऐसे में सांसद और विधानमंडल का क्या महत्व है। उन्होंने कहा था कि हमारा विरोध नीतीश कुमार से नहीं है बल्कि उनके नीतियों से है। हमने 12 साल तक अपनी जवानी को नीतीश कुमार को सीएम बनाने में लगा दी। हम लड़ाई लड़ रहे थे चारा घोटाला का और जब नीतीश कुमार जब सत्ता में आए तो सृजन घोटाला हो गया।