फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Suspicious death of woman at in-laws' house, parents allege torture and murder

Bihar News: ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 10 Oct 2025 07:11 PM IST
सार

Bihar News: मृतका के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रियंका के साथ उसके ससुराल में ननद और बहनोई के बीच अक्सर विवाद होता था। बीते दिनों एक झगड़े के दौरान बहनोई ने उसकी बुरी तरह पिटाई की थी। 

विज्ञापन
Bihar News: Suspicious death of woman at in-laws' house, parents allege torture and murder
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघा कुल तेतरिया गांव में शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघा कुल तेतरिया गांव के निवासी ओम प्रकाश पांडे की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी है। प्रियंका मूल रूप से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2022 में ओम प्रकाश पांडे से हुई थी।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रियंका के साथ उसके ससुराल में ननद और बहनोई के बीच अक्सर विवाद होता था। बीते दिनों एक झगड़े के दौरान बहनोई ने उसकी बुरी तरह पिटाई की थी, जिसके बाद पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन मामला शांत करा दिया गया। मृतका के भाई ने बताया कि उसके बाद गुरुवार की शाम करीब छह बजे प्रियंका ने फोन पर बताया था कि उसे ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: बेतिया में मिड डे मील बना बीमारी का कारण, अंडा खाने के बाद 28 बच्चे बीमार; अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि इसके बाद शुक्रवार की सुबह ससुराल पक्ष की ओर से फोन आया कि प्रियंका की मौत हो गई है। जब परिजन पहुंचे, तो वह घर में मृत अवस्था में पड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि प्रियंका की हत्या कर की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया है। वहीं भाई ने ननद, बहनोई और ससुर पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed