फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: All sections of society have cast their votes for the future of Bihar said Samrat chaudhary

Bihar Election: 'सभी वर्गों ने बिहार के भविष्य के लिए अपना मतदान किया', BJP की प्रेस कांफ्रेंस में बोले सम्राट

Tue, 11 Nov 2025 08:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Nov 2025 08:29 PM IST
सार

Bihar Election: सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के युवा, महिला, ईबीसी, पिछड़े दलित समाज में जिस तरह मेंडेड स्वर्ण समाज के सभी साथी ने बिहार के निर्माण के लिए और बिहार के भविष्य के लिए अपना मतदान किया। अब बिहार ने रफ्तार पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Bihar Election: All sections of society have cast their votes for the future of Bihar said Samrat chaudhary
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है। शाम पांच बजे तक ही मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मतदान खत्म होने के बाद  68.79  फीसदी वोटिंग हुई। आजादी के बाद पहली बार इतना मतदान हुआ है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में बिहार भाजपा की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, साथ ही राज्यों के मुख्यमंत्री आए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान ने चुनाव प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान स्पष्ट रूप से दिखा कि जिस तरह से जनमत पहले चरण में 65% मतदान हुए। वहीं दूसरे फेज में 70 फीसदी से अधिक मतदान होने की संभावना है। बिहार के लोकतंत्र में आजादी के इतने दिनों के बाद पहली बार बिहार में आज की तारीख में इतना अधिक मतदान हुआ। 
विज्ञापन


पढे़ं:  एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर का बुरा हाल; बिहार चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज का क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बिहार के युवा, महिला, ईबीसी, पिछड़े दलित समाज में जिस तरह मेंडेड स्वर्ण समाज के सभी साथी ने बिहार के निर्माण के लिए और बिहार के भविष्य के लिए अपना मतदान किया। अब बिहार ने रफ्तार पकड़ लिया है। जनता का जो रुझान है, हमारे उम्मीदवारों को जो जनता का प्यार और स्नेह मिला है, इससे स्पष्ट दिख रहा है कि 2010 के परिणाम को भी हम लोग ब्रेक करेंगे। इस बार फिर हम लोग एनडीए की सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed