फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   prashant kishor jan suraj party performance in bihar election exit poll bihar 2025 pushpam priya chaudhary

Bihar Exit Polls : एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर का बुरा हाल; बिहार चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज का क्या होगा?

सार

Bihar Election : बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर के तमाम दावे हवा हो गए दिख रहे हैं। परिणाम 14 नवंबर को आएगा। चर्चा यह शुरू हो गई है कि क्या पुष्पम प्रिया चौधरी जैसी हालत हो जाएगी प्रशांत किशोर की? उन्होंने खुद बड़े दावे कर रखे हैं।

विज्ञापन
prashant kishor jan suraj party performance in bihar election exit poll bihar 2025 pushpam priya chaudhary
पुष्पम प्रिया चौधरी ने खुद को पिछली बार सीएम घोषित किया था। पीके इस बार बड़े दावे कर रहे थे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की सुगबुगाहट शुरू हो रही थी तो अचानक सभी अखबारों में प्रमुखता से पूरे कवर पेज का विज्ञापन आया। अनजाना-सा नाम सामने आया। सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी पर बैठने का दावा करते हुए। नाम था पुष्पम प्रिया चौधरी का। इस बार, प्रशांत किशोर ने उस तरह से विज्ञापन तो नहीं दिया, लेकिन मीडिया के जरिए यह माहौल बनाया कि वह आने वाले समय में बिहार के सत्ता की चाबी रखेंगे। लेकिन, यह क्या! प्रशांत किशोर तो धम्म हो गए दिख रहे हैं एग्जिट पोल में। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनाव परिणाम 14 नवंबर की शाम आएगा, लेकिन एग्जिट पोल पीके और उनकी जन सुराज पार्टी की हवा खराब दिखा रहा है।

विज्ञापन


प्रशांत किशोर को अधिकतम 13 सीटें!
जन सुराज पार्टी खड़ी करने वाले प्रशांत किशोर ने बहुमत हासिल करने का दावा किया था, लेकिन एग्जिट पोल में उन्हें कहीं शून्य तो कहीं दो-तीन तक सीटें मिलती दिख रही हैं। सिर्फ एक एग्जिट पोल में उन्हें 13 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, उस एग्जिट पोल में भी उन्हें शून्य से 13 के बीच रखा गया है। मतलब, शून्य पर भी रह सकते हैं। ज्यादातर ने उन्हें शून्य से ही शुरू किया है। तीन ने एक या दो सीटों से शुरुआत की है।
विज्ञापन

 
एजेंसी NDA महागठबंधन जनसुराज अन्य
मैट्रीज आईएएनएस 147-167 70-90 - 2-6
पीपल्स पल्स 133-159 75-101 0-5 2-8
जेवीसी पोल 135-150 88-103 0-13 -6 (यानी कम/नगण्य)
पीपल्स इनसाइट 133-148 87-102 0-2 3-6
चाणक्य स्ट्रैटजीज 130-138 100-108 - 3-5
पोलस्ट्रैट 133-148 87-102 2-3 5
पोल डायरी 184-209 32-49 - 1-5
प्रजा पोल एनालिटिक्स 186 50 0 0-7
टीआईएफ रिसर्च 145-163 76-95 - 3-6
पी-मार्क 142-162 80-98 1-4 0-3
डीवी रिसर्च 137-152 83-98 2-4 1-8

जन सुराज पार्टी की यह हालत हुई तो क्यों?
अभी परिणाम आना बाकी है, लेकिन न केवल एग्जिट पोल बल्कि इसके पहले 'अमर उजाला' की ग्राउंड रिपोर्ट में भी सामने आ रहा था कि बिहार की दो से पांच सीटों पर ही जन सुराज पार्टी की चर्चा है। वह चर्चा भी किसी खास प्रत्याशी के कारण या सामने वाले के कारण। इसकी वजह पूछने पर लोगों ने एक बात लगभग हर जगह दुहराई कि अगर प्रशांत किशोर खुद चुनाव मैदान में उतरते तो कुछ बात बन सकती थी। उनका मैदान छोड़े रहना और कहीं से नहीं लड़ना सबसे बड़ा कारण रहा। इसके अलावा, बीच-बीच में उनके एजेंडे भले सुर्खियों में रहे, लेकिन ज्यादातर समय वह गायब भी रहे। इसका असर भी एग्जिट पोल में नजर आ रहा है। प्रशांत किशोर ने अपने दम पर बहुमत लाने का दावा किया था, हालांकि एग्जिट पोल यह बता रहा है कि उनके प्रत्याशियों की जमानत सारी चुनाव आयोग के खाते में जाने के लिए रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुष्पम प्रिया चौधरी का पिछली बार क्या हुआ?
बिहार विधानसभा में द प्लुरल्स पार्टी के नाम से पुष्पम प्रिया चौधरी ने पिछली बार 102 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे। उनके सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। पुष्पम प्रिया खुद दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में थीं, लेकिन कुछ हासिल नहीं कर सकीं। इस बार भी पुष्पम प्रिया चुनाव मैदान में हैं, लेकिन बहुत चर्चा में नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed